• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जबतक मोदी जिंदा है दलित,पिछड़ों के आरक्षण में सेंध लगाना नामुमकिन: मोदी

Writer D by Writer D
25/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को एक चुनावी जनसभा में इंडी गठबंधन पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा व कांग्रेस ने पूर्वांचल को विकास से वंचित रखा। इंडी गठबंधन वालों ने गाजीपुर के साथ विश्वासघात किया है। आजादी के बाद कांग्रेस ने कसम खा ली थी कि इस क्षेत्र का विकास नहीं करेगी। यहां के लोग गरीबी में घुट-घुट कर जीने को मजबूर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के आरटीआई ग्राउंड में आयोजित जनसभा में कहा कि वोट के लिए सपा कांग्रेस वाले कुछ भी कर सकते हैं। सपा ने माफिया को पाला-पोसा। सपा सरकार में माफिया लालबत्ती में घूमते थे। खुली जीप में कानून को चेतावनी देते थे। विरोधियों को सरेआम गोलियों से भून दिया जाता था। दंगों को उप्र की पहचान बना दिया गया था। सपा की सरकार में हर महीने 2-3 दंगे होते थे। इसका नुकसान गरीबों को होता था। अब योगी सरकार में दंगे भी बंद हैं और दंगाई भी बंद हैं।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि वंचितों का जो अधिकार है मोदी उसका चौकीदार है। इंडी गठबंधन वाले एससी-एसटी-ओबीसी के आरक्षण की लूट में एक साथ खड़े हैं लेकिन ये मोदी इनके सामने सीना तानकर खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं गारंटी देता हूं कि जब तक मोदी जिंदा है, एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण किसी भी हालत में छीनने नहीं देगा। मैं धर्म के आधार पर खेल खेलने नहीं दूंगा।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि काम लटकाने और हक मारने में तो कांग्रेस को महारत हासिल है। इन्होंने हमारे सेना के वीर जवानों को वन रैंक, वन पेंशन तक नहीं मिलने दिया। वन रैंक, वन पेंशन तब लागू हुई, जब मोदी आया। वन रैंक वन पैंशन को लागू करने में अब तक सवा लाख करोड़ रुपये पूर्व सैनिकों के खाते में जमा करा दिए गए हैं।

देश को अपनी जागीर समझती है कांग्रेस, उसे लगता है शहजादे ही इकलौते वारिस है: मोदी

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी (PM Modi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश हो या पूरा देश, परिवारवादी पार्टियों के नेता अपने परिवार के लिए महल पर महल बनाते चले गये लेकिन गांव गरीब किसान मजदूर दलित वंचित छोटी-छोटी जरूरतों के लिए तरसते रहे। मोदी ने जो काम किए, उससे गरीब का जीवन बदला। हमारी सरकार हर गरीब को मुफ्त राशन दे रही है। मुफ्त राशन की योजना पर आज लाखों करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं ताकि किसी गरीब को परेशानी न उठानी पड़े। सिर्फ 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। यह सब वोट की ताकत के कारण हुआ। आपके वोट ने मोदी को मजबूत बनाया और मोदी की योजनाओं ने आपको मजबूत बनाया। चार करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास दिलाया गया। आज हर गरीब को इलाज के लिए मुफ्त आयुष्मान कार्ड है। अब मैंने तय किया कि है अब हर परिवार में 70 साल के बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि यहां की तकलीफ को सबसे पहले हमारे गहमरी बाबू ने उठाया था, उन्होंने संसद में नेहरू जी को यहां की स्थिति बताई और आंख में आंसू के साथ बाबूजी ने कहा कि कैसे यहां के लोग जानवरों की गोबर से गेंहू चुनकर के खाते थे लेकिन कांग्रेस ने क्या किया, उसमें भी राजनीति मौके तलाश लिए। आज मुझे संतोष है कि हमारी सरकार हर गरीब को मुफ्त राशन दे रही है।

गाजीपुर की मिट्टी का पूरा देश ऋणी-

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि गाजीपुर के सामर्थ्य को इतिहासकारों से ज्यादा देश की सीमाओं को पता है। गाजीपुर की धरती पराक्रम और शौर्य की गाथाएं बताती है। गाजीपुर की परंपरा और यहां का गमहर गांव, ये नाम ही काफी है। हर घर से जहां जांबाज निकलते हों यह गौरव गाजीपुर के अलावा और किसी को नहीं मिला इसलिए पूरा देश इस मिट्टी का ऋणी है। मैं जब भी गाजीपुर आता हूं एक पुराना प्रसंग बार-बार याद आता है। इंडी गठबंधन वालों ने गाजीपुर के साथ विश्वासघात किया। आजादी के बाद कांग्रेस ने यह तय कर लिया था कि इस क्षेत्र का विकास नहीं करेंगे। मोदी ने कहा कि भाजपा के 400 पार के लक्ष्य में गाजीपुर का भी एक कमल चाहिए। इसलिए आप लोग पारसनाथ राय को कमल के सामने वाला बटन दबाकर विजयी बनाएं।

Tags: gajipur newsLok Sabha Electionslok sabha elections 2024lok sabha elections phase 6pm modiup news
Previous Post

देश को अपनी जागीर समझती है कांग्रेस, उसे लगता है शहजादे ही इकलौते वारिस है: मोदी

Next Post

राजकोट में गेम जोन में लगी भीषण आग, 22 की मौत, कई फंसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
fire brokeout in game zone

राजकोट में गेम जोन में लगी भीषण आग, 22 की मौत, कई फंसे

यह भी पढ़ें

विधायक जी ने ऐसा क्या कह दिया या कर दिया कि मर्यादा की सारी सीमायें टूट गयीं ?

13/08/2020
Arrested

बैंक से पैसे को गबन करने वाले गैंग करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने दबोचा

19/11/2022
Anoop Jalota breaks silence on his relationship with Jasleen Matharu

अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ अपने रिश्ते पर तोडी चुप्पी

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version