• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वे एक-दूसरे के बाल नोचेंगे… पीएम मोदी ने अररिया में महागठबंधन पर जमकर हमला बोला

Writer D by Writer D
06/11/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अररिया: बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अररिया में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-आरजेडी को देश की सुरक्षा ही नहीं, देश की आस्था से भी कोई मतलब नहीं है। वे हमारी संस्कृति और आस्था का अपमान करते हैं।

पीएम मोदी (PM Modi) ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा कि कांग्रेस नेता बिहार में आकर छठी मैया की पूजा को ड्रामा बताते हैं। क्या ये छठी मैया का अपमान नहीं है। ये हमारी आस्था का अपमान है। जब ऐसी बातें कही जाती हैं तो आरजेडी के मुंह पर ताला लग जाता है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि कांग्रेस के यही नेता कुंभ के दौरान स्नान का मजाक उड़ाते थे। ये राम मंदिर का विरोध करते हैं। राम पर इन्हें विश्वास नहीं है। इन्हें आस्था नहीं है। प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। वोटबैंक की राजनीति में वे भगवान राम से नफरत करते हैं।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि मेरा एक और सवाल है। जहां भगवान राम का मंदिर बना है वहीं पर निषाद राज जी की मंदिर बना है। वहीं पर वाल्मीकी का मंदिर बना है। वहीं पर माता शबरी का मंदिर बना है। इन्हें भगवान राम से गुस्सा है, उनके पास मत जाएं, लेकिन बाकियों के स्थान पर तो जाएं।

बिहार के युवाओं में भी अभूतपूर्व उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। बिहार के अलग-अलग कोनों से सोशल मीडिया पर अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगी हुई हैं। बिहार के युवाओं में भी अभूतपूर्व उत्साह है। मेरा विनम्र आग्रह है कि जिन साथियों ने अभी तक वोट नहीं दिया है, जो अपने घरों से नहीं निकले हैं, वे जल्द से जल्द वोट करें। आज पूरे बिहार से एक ही आवाज़ आ रही है- फिर एक बार NDA सरकार।

 सरकार चलाने के नाम पर आपको सिर्फ लूटा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार में जंगलराज की सरकार, 1990 से 2005 तक, 15 साल तक रही, जंगलराज ने बिहार को बर्बाद कर दिया। सरकार चलाने के नाम पर आपको सिर्फ लूटा गया। जंगलराज के 15 साल में बिहार में कितने एक्सप्रेसवे बने – शून्य, यानि निल बटे सन्नाटा। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले मैंने कांग्रेस–RJD के झगड़े को उजागर किया था। झगड़ा और बढ़ गया है। कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को RJD के खिलाफ मोर्चे पर उतार दिया है। वे मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं और RJD के जंगलराज की कलई खोल रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इस जंगलराज में दलितों, महादलितों और अति पिछड़ों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ है। अभी तो चुनाव हुए हैं, नतीजे आने पर वे एक-दूसरे के बाल नोचने लगेंगे।

Tags: Bihar electionpm modi
Previous Post

Bihar Elections: माले प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र की गाड़ी पर हमला, पुलिस टीम अलर्ट

Next Post

इंटरसिटी एक्सप्रेस में धुआं उठने से मची अफरातफरी, कोच से बाहर कूदे घबराए यात्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Intercity Express

इंटरसिटी एक्सप्रेस में धुआं उठने से मची अफरातफरी, कोच से बाहर कूदे घबराए यात्री

यह भी पढ़ें

Road Accident

रामबन में यात्री टैक्सी के खाई में गिरने से दस की मौत

29/03/2024
CM Yogi

राष्ट्र प्रथम ही ध्येय रहा महाराणा प्रताप का: योगी

04/12/2023
PM Modi traveled in bullet train in Japan

पीएम मोदी ने जापान में बुलेट ट्रेन में किया सफर, भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से की मुलाकात

30/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version