• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के सत्ता में 20 साल पूरे, BJP नेताओं ने खास अंदाज में दी बधाई

Writer D by Writer D
07/10/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवैधानिक पद की जिम्‍मेदारी संभालते हुए अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहे, जबकि पिछले सात सालों से देश के प्रधानमंत्री हैं। 7 अक्तूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। इसके बाद वह चार बार लगातार गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहे। नरेंद्र मोदी ने 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्‍यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद नरेंद्र मोदी को देश का 15वां प्रधानमंत्री चुन लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद की जिम्‍मेदारी संभालते हुए 20 साल पूरे होने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उन्‍हें बधाई दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवैधानिक पद पर रहते हुए सार्वजनिक जीवन में बीस वर्ष पूरे करने के लिए हार्दिक बधाई। यह अखंड 20 साल लोक कल्याण के प्रति समर्पित होने के साथ निष्कलंक भी रहे हैं। उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ती रही है और आगे भी बढ़ती रहे, ऐसी शुभकामनाएं।’

गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा, ‘राज्य और केंद्र सरकारों के प्रमुख के तौर पर जनसेवा के 20 वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूं। गरीब कल्याण व अंत्योदय को समर्पित इन 20 वर्षों में मोदी जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व समय से आगे की सोच से असंभव को संभव करके दिखाया।’

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते कहा, ‘मेरा सौभाग्य है कि मुझे नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पहले गुजरात और फिर केंद्र में सरकार व संगठन में काम करने का अवसर मिला। आइए मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी देशवासी मिलकर एक सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें।’

राज्य और केंद्र सरकारों के प्रमुख के तौर पर जनसेवा के 20 वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री @narendramodi जी को बधाई देता हूँ।

गरीब कल्याण व अंत्योदय को समर्पित इन 20 वर्षों में मोदी जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व समय से आगे की सोच से असंभव को संभव करके दिखाया। #20yearsofSevaSamarpan pic.twitter.com/WKyN9KEHBv

— Amit Shah (@AmitShah) October 7, 2021

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी आज के दिन को खास बनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। भाजपा इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई जा रही जनकल्‍याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएगी और प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चलाए जा रहे स्‍वच्‍छ भारत मिशन के प्रति लोगों को जागरूक करेगी।

नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाएं : PM मोदी

साल 2014 में देश में 15वें प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी के कई फैसलों ने देश ही नहीं दुनिया के सामने भारत की एक अलग तस्‍वीर पेश की है। पीएम मोदी ने एक ओर जहां अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार के लिए जीएसटी और नोटबंदी जैसे बड़े कदम उठाए, वहीं सामाजिक सुधार के लिए तीन तलाक को रोकने के लिए तीन तलाक विधेयक पारित कराया।

वहीं, सर्जिकल स्ट्राइक एवं बालाकोट स्ट्राइक के जरिए दुनिया को बता दिया कि नया भारत अब चुप बैठने वाला भारत नहीं है। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद ने पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया।

Tags: amit shahdelhi newsNational newspm modi
Previous Post

WHO ने दी मलेरिया वैक्सीन को मंजूरी

Next Post

हरीश रावत आज करेंगे लखीमपुर खीरी का दौरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
Next Post

हरीश रावत आज करेंगे लखीमपुर खीरी का दौरा

यह भी पढ़ें

Transfer

14 IPS अफसरों का ट्रांसफर, बरेली के SSP हटाए गए

30/07/2023
CM Yogi

पीओके को भारत का हिस्सा बनाने के लिए चाहिए 400 पार : योगी आदित्यनाथ

19/05/2024
toilets

Swachch Maha Kumbh: प्रत्येक 10 शौचालयों पर नियुक्त होगा एक सफाईकर्मी

18/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version