• होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़
No Result
View All Result
No Result
View All Result
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर दी बधाई

Writer D by Writer D
13/02/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) पर श्रोताओं, प्रस्तोताओं और इससे जुड़े कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कामना की यह प्रसारण सेवा अभिनव कार्यक्रमों से नागरिकों के जीवन को उज्ज्वल करती रहे।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने ट्वीट किया है-‘विश्व रेडियो दिवस के विशेष अवसर पर सभी रेडियो श्रोताओं, रेडियो जॉकी और प्रसारण और इससे जुड़े अन्य सभी लोगों को बधाई। रेडियो अभिनव कार्यक्रमों और मानव रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के माध्यम से जीवन को उज्ज्वल करता रहे।’

उल्लेखनीय है कि भारत के लिए रेडियो हर गांव, कस्बे और मोहल्ले तक पहुंचने वाली सूचना की बुलंद आवाज रहा है। टेलीविजन और सूचना के दूसरे माध्यमों से पहले केवल रेडियो का ही बोल-बाला था। काम करते- करते जरूरी सूचनाओं और समाचार जानने के लिए इस माध्यम का ही इस्तेमाल होता था। शाम को काम की थकान मिटाने में भी रेडियो के सुरीले गीतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पीएम मोदी ने किया ‘एयरो इंडिया’ का उद्घाटन, बोले- आज का भारत तुरंत फैसले लेता है

आज भी रेडियो का प्रयोग बहुतेरे घरों में किया जाता है। दूसरे माध्यमों से अलग रेडियो को केवल श्रव्य माध्यम मान इसकी उपयोगिता कम नहीं आंकी जा सकती। इस साल विश्व रेडियो दिवस की थीम-रेडियो और शांति है।

Tags: delhi newsNational newspm modiworld radio day
Previous Post

एमबीए पास युवती ने ‘भगवान शिव’ से की शादी, रस्मों के बीच महादेव को पहनाई वरमाला

Next Post

शेयर बाजार ने की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 342 अंक लुढ़का

Next Post
Share Market

शेयर बाजार ने की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 342 अंक लुढ़का

  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • 24 Ghante | Latest Hindi News
  • About us
  • Child Safety Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • latest-news
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Go to mobile version