• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में बुधवार को पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

Writer D by Writer D
25/10/2023
in खेल
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल-2022 में बुधवार को पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

प्रधानमंत्री (PM Modi ) ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर की गई श्रृंखलाबद्ध पोस्ट के जरिए एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित पैरा खेल 2022 में बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर वैष्णवी पुनयानी को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया,“एशियाई पैरा खेलों में बैडमिंटन महिला एकल में कांस्य पदक जीतने पर वैष्णवी पुनियानी को बधाई। यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के बारे में बहुत कुछ कहती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में महिलाओं की लंबी कूद टी47 फाइनल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर निमिषा को बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की लंबी कूद टी47 फाइनल स्पर्धा में स्वर्णिम जीत पर निमिषा को बहुत-बहुत बधाई। यह जीत हमें गर्व और प्रेरणा से भर देती है। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे पीएम मोदी, कहा-मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगजाओ में एशियाई पैरा खेल 2022 में शॉटपुट एफ-56/57 श्रेणी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर होटोजे डेना होकाटो को बधाई दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “शॉटपुट एफ-56/57 श्रेणी में उल्लेखनीय कांस्य पदक के लिए होटोज़े डेना होकाटो को बधाई। भारत को उनकी अविश्वसनीय भावना और ताकत पर गर्व है। उनकी आगे की यात्रा में और भी शानदार जीतों का सिसल्सिला जारी रहने की कामना करता हूँ।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में बैडमिंटन महिला एकल एसएल3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप कौर को बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया,“एशियाई पैरा खेलों में महिला एकल एसएल3 में कांस्य पदक जीतकर मनदीप कौर ने शानदार उपलब्धि प्राप्त की है। उन्हें बधाई और आगे की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोऊ में एशियाई पैरा खेल 2022 में महिला पैरा पावरलिफ्टिंग 61 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर राज कुमारी को बधाई दी है।

4th Asian Para Games: सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो में जीता गोल्‍ड

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “महिला पैरा पावरलिफ्टिंग 61 किलोग्राम स्पर्धा में राज कुमारी ने शानदार कांस्य पदक जीता है। समूचा भारत इससे काफी प्रफुल्लित है। उनकी सफलता अनगिनत भावी एथलीटों को प्रेरित करेगी।”

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2022 में बैडमिंटन मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर प्रमोद भगत और मनीषा रामदास को बधाई दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया फोरम एक्स पर पोस्ट किया,“एशियाई पैरा गेम्स की बैडमिंटन मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने के लिए प्रमोद भगत और मनीषा रामदास की ऊर्जावान जोड़ी को बधाई। भारत इस उल्लेखनीय उपलब्धि का गर्व के साथ उत्सव मनाता है!”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में बैडमिंटन की मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नितेश कुमार और तुलसीमति मुरुगेसन को बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “नितेश कुमार और तुलसीमति मुरुगेसन को बैडमिंटन मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। उनकी उपलब्धियां उत्कृष्टता की उस क्षमता का प्रमाण हैं, जिसके लिए हमारा देश जाना जाता है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो-एफ37 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर हैनी को बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की जैवलिन थ्रो-एफ37 स्पर्था में स्वर्ण पदक हासिल करना हनी की एक शानदार उपलब्धि है!

उनके अद्वितीय कौशल ने भारत को असीम प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति दी है। उन्हें आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुष युगल रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह और साहिल को बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया,“एशियाई पैरा खेलों में पुरुष युगल रिकर्व-ओपन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हमारे पैरा तीरंदाजों, हरविंदर सिंह और साहिल को बधाई। तीर के साथ उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन और सटीकता ने भारत को गौरवान्वित किया है। भारत उनकी इस उपलब्धि का जश्न बेहद उत्साह के साथ मना रहा है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की 1500 मीटर – टी11 फाइनल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुर धामा को बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया,“अंकुर धामा के लिए एक अविश्वसनीय जीत, क्योंकि उन्होंने एशियाई पैरा खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता है, इस बार पुरुषों की 1500 मीटर – टी11 फ़ाइनल स्पर्धा में। आने वाले समय में वे और अधिक ऊंचाइयों को छूते रहें।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में टेबल टेनिस की पुरुष एकल – क्लास 1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर संदीप डांगी को बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “टेबल टेनिस की पुरुष एकल – क्लास 1 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने पर संदीप डांगी को बधाई। उनके असाधारण कौशल और समर्पण ने हमारे देश को सम्मान दिलाया है। भारत इस सफलता से खुश है।”

श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में बैडमिंटन की महिला एकल एसएल3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मानसी जोशी को बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “बैडमिंटन की महिला एकल एसएल3 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने पर मानसी जोशी को बधाई! यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। भारत इस सफलता का उत्सव बेहद उत्साह के साथ मना रहा है!”

श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की 200 मीटर टी37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्रेयांश त्रिवेदी को बधाई दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया फोरम एक्स पर पोस्ट किया,“टी-37, 200 मीटर एशियाई पैरा खेल स्पर्धा में श्रेयांश त्रिवेदी ने शानदार कांस्य पदक जीता है। श्रेयांश की गति और दृढ़ संकल्प ने देश को खुशी दिलाई। सचमुच उल्लेखनीय उपलब्धि।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ, चीन में एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नारायण ठाकुर को बधाई दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया फोरम एक्स पर पोस्ट किया, “एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 200 मीटर टी35 में कांस्य पदक जीतने के लिए नारायण ठाकुर को बधाई। उनकी अविश्वसनीय दौड़ और अदम्य साहस ने हमारे देश को सम्मान दिलाया है।”

श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में टेबल टेनिस महिला एकल – वर्ग 4 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भाविना पटेल को बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है, “उदीयमान खिलाडियों के लिए वास्तविक प्रेरणा! टेबल टेनिस महिला एकल – वर्ग 4 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भाविना पटेल को बधाई। उनकी असाधारण प्रतिभा और दृढ़ प्रतिबद्धता ने हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है।”

श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की भाला फेंक एफ64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पुष्पेंद्र सिंह को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है, “एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला फेंक एफ64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पुष्पेंद्र सिंह को बधाई। उनके असाधारण प्रदर्शन, फोकस और जीतने की इच्छाशक्ति ने हमारे देश को अपार सम्मान दिलाया है।”

श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की भाला फेंक एफ64 2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और पैरा एशियन रिकॉर्ड और खेल रिकॉर्ड बनाने पर सुमित अंतिल को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है, “क्या अविश्वसनीय उपलब्धि है! सुमित अंतिल ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला फेंक एफ 64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और विश्व रिकॉर्ड, पैरा एशियाई रिकॉर्ड और खेल रिकॉर्ड बनाया। सुमित सही मायनों में चैंपियन है! उनका असाधारण प्रदर्शन उनकी अदम्य भावना और कौशल का प्रमाण है।”

Tags: 4th asian apra gamesasian para gamespm modi
Previous Post

रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे पीएम मोदी, बोले- यह मेरा सौभाग्य

Next Post

जन स्वास्थ्य की रक्षा को डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
CWG 2026
खेल

CWG 2026 में भारत की ऊंची छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह

30/07/2026
Ajinkya Rahane
Main Slider

भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत, अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

30/07/2026
Commonwealth Games 2026: Sharmila Dhankar wins gold in para athletics
Main Slider

CWG : 20 साल का सूखा हुआ खत्म, शर्मिला ढांकर ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

28/07/2026
P.V. Sindhu
खेल

चाइना ओपन 2026: अंतिम-16 में हारकर बाहर हुईं पी.वी. सिंधु

23/07/2026
Next Post
CM Yogi

जन स्वास्थ्य की रक्षा को डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध: योगी

यह भी पढ़ें

Hoarding Accident

घाटकोपर होर्डिंग हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, 88 घायल

14/05/2024
fire

चूल्हे की राख़ से छप्पर में लगी आग, एक व्यक्ति समेत चार मवेशियों की झुलसकर मौत  

06/12/2020
Ek Ped Guru ke Naam

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version