• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना को अपना परिवार मानते हैं पीएम मोदी : अनुराग ठाकुर

Writer D by Writer D
13/03/2022
in उत्तर प्रदेश, हमीरपुर
0
Caste
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सेना को अपना परिवार मानते हैं और सैनिकों से संबंधित हर मुद्दे पर त्वरित निर्णय लेते हैं। वह ऐसे एकमात्र प्रधानमंत्री हैं जो हर वर्ष बॉर्डर पर जाकर सैनिकों के साथ ही दिवाली मनाते हैं।

रविवार को हमीरपुर में आयोजित सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सैनिक सम्मान समारोह में शिरकत करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की बागडोर संभालते ही मोदी ने दशकों से लंबित वन रैंक वन पैंशन के लिए 55 हजार करोड़ रुपये जारी करके सैनिकों को बहुत बड़ी सौगात दी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश और इसकी सेनाओं को मजबूत बनाने के लिए मोदी ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। सेना को आधुनिक हथियार मुहैया करवाने के साथ-साथ मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश में ही हथियारों के निर्माण पर विशेष बल दिया है। अभी तक देश में 22 कारखाने भी खोले जा चुके हैं। हिमाचल में भी बुलेट प्रूफ जैकेट का कारखाना लगने जा रहा है।

अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर बड़ा हमला, सपा से जुड़े है अहमदाबाद बम विस्फोट के तार

सेना में हिमाचल के योगदान की चर्चा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस छोटे से पहाड़ी राज्य की आबादी देश की कुल आबादी का केवल आधा प्रतिशत है, लेकिन भारतीय सेना में हिमाचल का योगदान चार प्रतिशत है। विभिन्न युद्धों और सैन्य ऑपरेशनों में हिमाचल के शूरवीरों को 1100 से अधिक वीरता पुरस्कार मिले हैं। यही कारण है कि हिमाचल को वीरभूमि के नाम से जाना जाता है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी शहीदों, भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों और उनके परिजनों को नमन करते हुए कहा कि उनके योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के कई जवानों की शहादत से संबंधित कई भावुकतापूर्ण अनुभव साझा किए।

जब जनता ने कर दिया दफा, तो अब ईवीएम हो गई बेवफा : अनुराग ठाकुर

समारोह के दौरान भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Tags: anurag thakurHamirpur newspm modiup news
Previous Post

पीएम मोदी से ‘the kashmir files’ के मेकर्स ने की मुलाकत

Next Post

बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी भीषण आग, अभिलेख जल कर राख

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
Next Post
Bank of India

बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी भीषण आग, अभिलेख जल कर राख

यह भी पढ़ें

मैरिज लान में तोडफोड

मैरिज लान के केयरटेकर को बनाकर की दबंगों ने की तोडफोड, मुकदमा दर्ज

27/12/2020
Chaudhary Sukhram

एकजुट होकर मौजूदा चुनौतियों से निपटेगा यादव समाज: चौधरी सुखराम सिंह

17/07/2022
bank of baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली 32 वैकेंसी, जानें पदों और योग्यता की पूरी डिटेल

29/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads