• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवा शक्ति जितनी ज्यादा मजबूत होगी, देश उतना ज्यादा विकास करेगा: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
28/10/2023
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को रोजगार मेले के दौरान 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, रोजगार मेले की ये यात्रा इस महीनें एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंची है। पिछले वर्ष अक्टूबर महीनें में ही रोजगार मेले की शुरुआत हुई थी। तबसे निरंतर केंद्र शासित और भाजपा शासित राज्यों में रोजगार मेले का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि, अब तक लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। आज भी 50 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। दिवाली में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन नियुक्ति पत्र पाने वाले 50 हजार युवाओं के परिवार के लिए ये मौका दिवाली से जरा भी कम नहीं है। पीएम ने कहा कि, देश के अलग अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित होने वाले रोजगार मेले युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर मिशन मोड़ में काम कर रही है। हम न सिर्फ रोजगार दे रहे हैं, बल्कि पूरे सिस्टम को पारदर्शी भी बनाए हुए हैं। जिससे नियुक्ति प्रक्रिया पर युवाओं का भरोसा बना हुआ है।

पीएम (PM Modi) ने कहा कि, आज भारत जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उससे हर सेक्टर में रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। कुछ ही दिन पहले गुजरात के कच्छ जिले में पाकिस्तान की सीमा पर स्थित गांव धोरडो को UN ने Best Tourism Village के रूप में सम्मानित किया है। उन्होंने कहा, पहले कर्नाटक के Hoysala मंदिरों और पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की पहचान मिली है। आप कल्पना कर सकते हैं कि इससे यहां पर्यटन की संभावना और अर्थव्यवस्था के विस्तार की संभावना कितनी बढ़ गई है।

पीएम मोदी राम मंदिर के उद्घाटन में शिरकत न करें: मौलाना मदनी

साथ ही कहा, युवा शक्ति जितनी ज्यादा मजबूत होगी, देश उतना ज्यादा विकास करेगा। आज भारत अपने युवाओं को skilling और education के द्वारा नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार कर रहा है। भविष्य की आधुनिक जरूरतों को देखते हुए देश में आधुनिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जा रही है। देश में बड़ी संख्या में नए मेडिकल कॉलेज, IIT, IIM या IIIT जैसे कौशल विकास संस्थान खोले जा रहे हैं। करोड़ों युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया है। हमारे देश में करोड़ो कारीगर अपने पारंपरिक व्यवसायों के माध्यम से आजीविका चलाते हैं, ऐसे विश्वकर्मा कारीगरों के लिए भी पीएम विश्वकर्मा योजना प्रारंभ की गई है।

पीएम (PM Modi) ने कहा, आज आप सभी राष्ट्रनिर्माण की हमारी यात्रा में महत्वपूर्ण सहयोगी बनकर हमसे जुड़ रहे हैं। आप आज अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं, लेकिन आप देशवासियों के सपनों की Ownership ले रहे हैं। मेरा आप सभी से आग्रह है कि इस यात्रा को लक्ष्य तक पहुंचाने में पूरी तत्परता से आपका सक्रिय योगदान बहुत जरूरी है।

Tags: delhi newsNational newspm modirojgar mela
Previous Post

पुलिसवाले के मुंह में बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

साफ-सफाई, स्वच्छता समाज एवं राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
पंजाब

गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

24/10/2026
Next Post
AK Sharma

साफ-सफाई, स्वच्छता समाज एवं राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

M Devraj-Kamini Chauhan Ratan

राज्य कर विभाग से हटाए गए एम देवराज, केंद्र से लौटीं महिला IAS को मिली विभाग की जिम्मेदारी

06/12/2025
मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में सेंध manohar lal khattar

CM खट्टर देने वाले थे आज करोड़ो की विकास की सौगात, किसानों ने रात में उखाड़ दिये टेंट

08/12/2020
Kachche Papite ki Barfi

इस बर्फी को खाकर आएगा भरपूर मजा, टेस्टी होने के साथ होती है हेल्दी भी

18/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version