• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने दवाइयों की कमी और टीकाकरण पर राज्यों को दिए निर्देश

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना के हालात पर गुरुवार को एक बड़ी बैठक की। पीएम मोदी को इस बैठक में देश के हरेक राज्य में कोविड-19 की स्थिति की जानकारी दी गई। पीएम ने बैठक में दवाइयों की कमी और टीकाकरण को लेकर निर्देश भी दिए। पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि राज्य कोरोना टीकाकरण की गति में कमी नहीं आने दें। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री के समक्ष विभिन्न राज्यों में कोविड प्रकोप की एक विस्तृत तस्वीर प्रस्तुत गई। उन्हें 12 राज्यों में 1 लाख से अधिक सक्रिय मामलों की जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही हाई केस लोड वाले जिलों के बारे में पीएम को अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि पीएम को राज्यों द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे के बारे में बताया गया। पीएम ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए जरूरी पहलुओं के बारे में राज्यों को सहायता और मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए।

दिल्ली को मिली 730 MT ऑक्सीज़न, केजरीवाल बोले- कई लोगों की बचेगी जान

पीएम मोदी की इस अहम बैठक में कोरोना की रोकथाम के लिए त्वरित और समग्र उपायों को सुनिश्चित करने के उपायों पर भी चर्चा की गई है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों को ऐसे जिलों की पहचान करने के लिए एक एडवाइजरी भेजी गई थी, जहां केस पॉजिटिविटी 10% या उससे अधिक है और ऑक्सीजन सपोर्टेड या ICU बेड 60% से ज्यादा भरे हुए हैं।

इस बैठक में प्रधानमंत्री ने दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्हें रेमेडेसिवीर सहित दवाओं के उत्पादन में तेजी से वृद्धि के बारे में जानकारी दी गई। पीएम ने अगले कुछ महीनों में टीकों पर उत्पादन बढ़ाने के लिए टीकाकरण और रोडमैप की प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री को इस बात की भी जानकारी दी गई कि राज्यों को करीब 17.7 करोड़ टीके भेजे जा चुके हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राज्यों में हो रही वैक्सीन की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री को बताया गया कि करीब 45 साल तक की उम्र के लगभर 31 प्रतिशत पात्र लोगों को कम से कम वैक्सीन की एक डोज दी जा चुकी है।

तरुण मित्र के प्रधान समूह संपादक कैलाश नाथ का निधन, CM योगी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों को इस बात का निर्देश दिया जाना चाहिए कि टीकाकरण की गति धीमी नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद नागरिकों को टीकाकरण की सुविधा दी जानी चाहिए और टीकाकरण में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरे कामों के लिए डायवर्ट नहीं किया जाना चाहिए।

Tags: National newspm modipm modi high level meetingpm modi meeting on corona
Previous Post

होम्योपैथिक कफ सिरप में शराब मिलाकर पीने से एक ही परिवार के सात युवकों की मौत

Next Post

ऑक्सीजन भरते समय सिलेंडर फटा, सीएम योगी ने जांच के दिये आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
cylinder blast

ऑक्सीजन भरते समय सिलेंडर फटा, सीएम योगी ने जांच के दिये आदेश

यह भी पढ़ें

CBSE

CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, यहां देखें डेट शीट

20/11/2024
J&K High Court

इन राज्यों में निकली बंपर सरकरी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

01/08/2021
Parveen Babi

परवीन बॉबी की थी तीन लवस्टोरी, लेकिन उन्हें प्यार नहीं मिला सिर्फ दर्द

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version