• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश का मिजाज बदला है: मुख्यमंत्री भजनलाल

Writer D by Writer D
03/04/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मिजाज बदला है। पहले कुछ राजनीतिक दल चुनाव में झूठे वादे कर तुष्टिकरण के आधार पर लोगों को ठगते रहे। कांग्रेस ने सात दशकों तक गरीबों को ठगने का काम किया। लेकिन ये झूठ अब चलने वाला नहीं है। कांग्रेस आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी रही, हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैलता रहा। हम किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचारी को छोडने वाले नहीं है। राजस्थान में 19 में से 17 पेपर लीक करने वाले अब हिरासत में हैं। युवाओं के सपनों को तोडा है, हम उनको छोडने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। कांग्रेस आतंकवाद को मौन रहकर देखती थी। लेकिन मोदी सरकार आने पर उड़ी और पुलवामा की घटना में हमारी सेना ने आतंकियों को कडा जवाब दिया है। मोदी सरकार ने युवाओं को, महिलाओं को, किसानों व गरीबों को सम्मान देेने का काम किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल (CM Bhajanlal Sharma) बुधवार को कोटा से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोटा में नये एयरपोर्ट के मुद्दे पर सांसद ओम बिरला ने याद दिलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां आकर इसकी गारंटी दी थी। हमने सत्ता में आते ही 48 करोड रुपये का भुगतान कर सारी बाधायें दूर कर दी है। मोदी की गारंटी यानी पूरी करने की गारंटी है। वह पूरी होकर रहेगा, यहां से जल्द ही हवाई सेवा प्रारंभ होने वाली है। कोटा को ओम बिरला जैसा यशस्वी सांसद मिला है जिन्होंने पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है।

राजस्थान में 45 प्रतिशत वादे पूरे-

सीएम शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)  ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार साढे तीन माह में 45 प्रतिशत वादे पूरे कर दिये हैं। सीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पंचायत भत्ता, डीजल- पेटोल के दाम घटाने का काम जैसे मामले हो, दिल्ली-मंबई एक्सप्रेस हाईवे से कोटा का इतिहास बदलेगा, नये कोरिडोर बनेंगे। इससे कोटा फिर से औद्योगिक नगरी का ताज पहनेगा। अबकी बार भी हमें पूरी 25 सीटें चाहिये। प्रदेश के हर बूथ पर कमल खिले। हम संकल्प पत्र की एक-एक बात को पूरा करेंगे। मुझे विश्वास है कि कोटा की इस सीट को 5 लाख से अधिक वोटों से जिताकर भेजेंगे। हम मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम अवश्य पूरा करेंगे।

20 साल में सबसे अधिक विधायक पारित किये-

भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने कहा कि 2003 से आपका मुझे आशीर्वाद मिला। संसदीय लोकतंत्र की ताकत को बढाया। 20 साल में सबसे अधिक काम हुआ, सबसे अधिक विधेयक पारित हुये। कालखंड था जब 16 दिसंबर को पवित्र बाबरी मस्जिद के नाम से प्रस्ताव आया था, मोदी सरकार में प्रस्ताव आया पवित्र राम मंदिर निर्माण का।

मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल अभूतपूर्व होगा तो विकसित भारत की ओर ले जायेगा। कोटा-बूंदी में हर घर में जल पहुंचे, नहरी सिंचाई तंत्र पूरा हुआ। एयरपोर्ट डायवर्जन की राशि जमा हो चुकी है। डीपीआर बनने के बाद इसका काम भी शुरू हो जायेगा। हमने कोराना काल में ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दी। गरीब की पीडा को मैने महसूस किया। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिलवाया। आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है।

दिसंबर 2024 तक महाकुंभ के लिए तैयार होगा रोपवे और डिजिटल कुंभ म्यूजियम

स्टेडियम में हुई विराट जनसभा में भाजपा के प्रदेशाध्याक्ष सीपी जोशी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, मदन दिलावर, हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, अशोक डोगरा सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे। बाद में विशाल नामांकन रैली कलेक्ट्रेट चौराहा पहुंची और प्रत्याशी ओम बिरला ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

Tags: CM Bhajan Lallok sabha elections 2024National newsrajasthan news
Previous Post

दिसंबर 2024 तक महाकुंभ के लिए तैयार होगा रोपवे और डिजिटल कुंभ म्यूजियम

Next Post

पिंकसिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने की सीएम शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

पिंकसिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने की सीएम शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात

यह भी पढ़ें

Road Accident

स्कूल बस और स्कूल वैन में भीषण टक्कर, चार बच्चों समेत पांच की मौत

30/10/2023
Gautam Gulati reveals about relationship between Siddharth and Shahnaz

गौतम गुलाटी ने सिद्धार्थ और शहनाज के रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा

25/05/2021
Voter List

Nikay Chunav: 4.32 करोड़ वोटर चुनेंगे शहरों की सरकार, इतने लाख नाम कटे

02/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version