• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी को सुल्तान हैथम ने ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से किया सम्मानित

Writer D by Writer D
18/12/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
PM Modi honoured with the Order of Oman

PM Modi honoured with the Order of Oman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को ओमान के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया है। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने भारतओमान संबंधों को सशक्त बनाने में पीएम मोदी के असाधारण योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया है।

सम्मान ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने इसे भारत और ओमान के बीच सदियों पुरानी मित्रता को समर्पित करते हुए कहा कि यह 1.4 अरब भारतीयों और ओमान की जनता के बीच आपसी स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। वहीं इससे पहले इससे पहले दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते पर साइन हुए। समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्युएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा। इस पर नवंबर 2023 में बातचीत शुरू हुई थी।

#WATCH | Muscat: Sultan Haitham bin Tariq Al Said conferred the Order of Oman upon PM Narendra Modi

(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/qpqEXlDUsp

— ANI (@ANI) December 18, 2025

प्रधानमंत्री की यह ओमान यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक पड़ाव पर सम्मान का प्रदान किया जाना भारत-ओमान रणनीतिक साझेदारी को विशेष महत्व प्रदान करता है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत और ओमान के बीच होने वाला व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यानी CEPA आने वाले कई दशकों तक दोनों देशों के रिश्तों की दिशा तय करेगा। उन्होंने इसे दोनों देशों के साझा भविष्य का खाका बताया।

अब तक 29वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के लिए यह 29वां वैश्विक सम्मान है। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इतने देशों से सर्वोच्च सम्मान मिला है। यह साल अब खत्म होने वाला है। इस साल पीएम मोदी को नामीबिया, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य, घाना, साइप्रस, श्रीलंका, मॉरीशस, बारबाडोस और इथियोपिया में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सभी सम्मान पीएम मोदी (PM Modi) के विशेष कामों को लेकर को दिए गए हैं।

क्या है ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’?

‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ की स्थापना वर्ष 1970 में ओमान के दिवंगत सुल्तान क़ाबूस बिन सईद द्वारा की गई थी। यह सम्मान सार्वजनिक जीवन और द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने में विशिष्ट योगदान देने वाले चुनिंदा वैश्विक नेताओं को प्रदान किया जाता है। इस साल ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने भारत-ओमान संबंधों को सशक्त बनाने में पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मान से नवाजा है।

Tags: pm modi
Previous Post

अधिक से अधिक नागरिक केंद्रित सेवाओं को सेवा का अधिकार एक्ट के दायरे में लाया जाए: मुख्य सचिव

Next Post

माघ मेले के लिए परिवहन विभाग की बड़ी तैयारी, वाराणसी से चलेंगी 336 अतिरिक्त बसें

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Basant Panchami

माघ मेले के लिए परिवहन विभाग की बड़ी तैयारी, वाराणसी से चलेंगी 336 अतिरिक्त बसें

यह भी पढ़ें

Kamala Harris

कमला हैरिस कोरोना पॉज़िटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

26/04/2022
afganistan news

काबुल में दो हमलों में तीन की मौत, किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

13/12/2020
Uttarakhand PCS

UPSEE परिणाम 2020 हुआ घोषित, यहां जाँच के लिए सीधा लिंक

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version