• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने महाकाल लोक का किया उद्घाटन, बोले- शिव ही ज्ञान है, ज्ञान ही शिव

Writer D by Writer D
11/10/2022
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार शाम 856 करोड़ रुपये की लागत वाली भव्य और दिव्य महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना ‘श्री महाकाल लोक’ (Mahakal Lok) के पहले चरण का उद्घाटन किया। मध्य प्रदेश की उज्जैन स्मार्ट सिटी के तहत 856 करोड़ रुपये की यह परियोजना 2017 में शुरू हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उज्जैन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकाल काल की रेखाएं भी मिटा देते हैं। उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी प्रलय के प्रहार से भी मुक्त है। पीएम ने कहा कि उज्जैन के कण-कण में आध्यात्म है। उन्होंने कहा कि यहां ईश्वरीय ऊर्जा संचारित हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां कालचक्र का 84 कल्पों का प्रतिनिधित्व करते 84 शिवलिंग हैं, यहां 4 महावीर हैं। 6 विनायक हैं। 8 भैरव हैं। नवग्रह हैं। 10 विष्णु हैं। 11 रुद्र हैं। 12 आदित्य हैं। 24 देवियां हैं और 88 तीर्थ हैं। और इन सबके केंद्र में महाकाल विराजमान हैं।

अद्भुत, अनुपम, अलौकिक, अकल्पनीय – “श्री महाकाल लोक”

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी उज्जैन में श्री महाकाल लोक का अनावरण करते हुए…#ShriMahakalLok pic.twitter.com/77Y2nhV9fy

— Sambit Patra (@sambitswaraj) October 11, 2022

पीएम मोदी ने कहा कि ये वह जगह है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की। महाकाल लोक में सबकुछ अद्वितीय है। सब कुछ अलौकिक है। उज्जैन भारत की आस्था का केंद्र रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने अयोध्या का जिक्र भी किया।

Image

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि शिव ही ज्ञान है, ज्ञान ही शिव है। शिव के दर्शन में ही ब्रह्मांड का सर्वोच्च दर्शन है। हमारे ज्योतिर्लिंगों का विकास भारत की आध्यात्मिक ज्योति का विकास है। भारत के ज्ञान और दर्शन का विकास है। भारत का सांस्कृतिक दर्शन एक बार फिर शिखर पर पहुंचकर विश्व का मार्गदर्शन के लिए तैयार हो रहा है। भगवान महाकाल एकमात्र ऐसे ज्योतिर्लिंग हैं, जो कि दक्षिणमुखी हैं।

Image

जानकारी के मुताबिक महाकाल लोक में 108 विशाल स्तंभ बनाए गए हैं। इन पर महादेव, पार्वती समेत उनके पूरे परिवार के चित्र उकेरे गए हैं। ये चित्र देखने में बिलकुल मूर्तियों की तरह ही हैं जिनमें शिव, पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की लीलाओं का वर्णन है।महाकाल की ये नगरी अध्यात्म और आधुनिकता का मिश्रण होगी।

यहां हर एक प्रतिमा के सामने एक बारकोड लगाया है जिसे स्कैन करते ही भगवान शिव की कहानी बता रही प्रतिमा की संपूर्ण जानकारी आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी। इसका मकसद नई पीढ़ी को प्राचीन इतिहास और कथाओं की जानकारी देना है।

Image

एजेंसी के मुताबिक उज्जैन स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार पाठक ने कहा कि पीएम आज शाम को महाकाल कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। दूसरे चरण पर काम पहले से ही चल रहा है। जून 2023 तक पूरी परियोजना को पूरा किया जाना है।

पीएम मोदी ने महाकाल के दर्शन कर किया पूजन, नंदी के पास बैठकर लगाया ध्यान

परियोजना के दूसरे चरण के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें एक ‘शिखर दर्शन’ का निर्माण किया जाएगा।  हम महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित एक पुरानी इमारत ‘महाराजवाड़ा’ में एक प्राचीन धर्मशाला स्थापित करने पर भी काम कर रहे हैं। यह इमारत लगभग 100 साल पुरानी है। मंदिर के नज़दीकी यह बेहद अद्भुत नजर आती है। इसके सामने साढ़े पांच एकड़ का एक खुला स्थान है, जहां ‘चिंतन वन’, ‘अनुभूति वन’ और ध्यान केंद्र जैसी सुविधाएं तैयार की जाएंगी।

900 मीटर से अधिक लंबा कॉरिडोर

‘महाकाल लोक’ भारत में सबसे बड़े ऐसे कॉरिडोर में से एक है, जो पुरानी रुद्रसागर झील के चारों ओर है, जिसे प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर (12 ‘ज्योतिर्लिंगों’ में से एक) के आसपास पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में भी पुनर्जीवित किया गया है। राजसी द्वार – नंदी द्वार और पिनाकी द्वार, गलियारे के शुरुआती बिंदु के पास बनाए गए हैं, जो प्राचीन मंदिर का प्रवेश द्वार और रास्ते में सौंदर्य के दृश्य प्रस्तुत करता है

Tags: madhya pradesh newsMahakal Lokmahakaleshwar mandirpm modiUjjain News
Previous Post

पीएम मोदी ने महाकाल के दर्शन कर किया पूजन, नंदी के पास बैठकर लगाया ध्यान

Next Post

सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बनेगी कियारा आडवाणी, इस दिन लेंगे सात फेरें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

15/10/2026
Bomb Threat
राष्ट्रीय

चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

15/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ड्रोन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा, रूसी कंपनियों के साथ 2 प्रोजेक्ट्स पर बनी बात

15/10/2026
हरयाणा

त्योहारों पर हरियाणा सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा ₹15 हजार का एडवांस

15/10/2026
Main Slider

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता, ADG ने बताया पूरा अपडेट

15/10/2026
Next Post
Kiara Advani ,Sidharth Malhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बनेगी कियारा आडवाणी, इस दिन लेंगे सात फेरें

यह भी पढ़ें

Ateeq Ahmed

बाहुबली अतीक अहमद पर कसा शिकंजा, 30 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

07/10/2022
Blood money worth Rs 34 crore saved an Indian's life.

20 साल जेल, मौत की सजा और फिर वापसी, 34 करोड़ की ब्लड मनी ने भारतीय की बचाई जान

29/05/2026
CM Dhami

विजयदिवस पर शहीद नायकों को किया गया याद, मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

16/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version