• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपने लोगों को सुविधा और समृद्धि से वंचित रखना ही कांग्रेस की नीति है: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
09/03/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi inaugurated projects worth more than Rs 55 thousand crores

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में विकसित भारत विकसित पूर्वोत्तर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का राष्ट्रीय उत्सव तेज गति से जारी है। आज मुझे विकसित पूर्वोत्तर के इस उत्सव में, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के साथ एक साथ हिस्सेदार बनने का अवसर मिला है।

पीएम (PM Modi) ने कहा, पूर्वोत्तर के विकास के लिए हमारा विजन अष्टलक्ष्मी का रहा है। South Asia और East Asia के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्तों की एक मजबूत कड़ी हमारा नार्थ ईस्ट बनने जा रहा है। साथ ही कहा, आज यहां एक साथ 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है। आज अरुणाचल प्रदेश के 35 हजार गरीब परिवारों को अपने पक्के घर मिले हैं। अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के हजारों परिवारों को नल कनेक्शन मिले हैं, नॉर्थ ईस्ट के अलग अलग राज्यों में कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है।

उन्होंने (PM Modi) कहा, पूर्वोत्तर के विकास पर हमने जितना निवेश बीते 5 वर्ष में किया है, जितना काम किया है। इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को 20 साल लग जाते हैं। नॉर्थ ईस्ट को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने विशेष तौर पर ‘मिशन पाम ऑयल’ की शुरुआत की थी। आज इसी मिशन के तहत पहली ऑयल मिल का लोकार्पण हुआ है। ये मिशन भारत को खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भर तो बनाएगा ही साथ ही यहां के किसानों की भी आय बढ़ेगी।

पीएम मोदी ने काजीरंगा उद्यान का किया भ्रमण, हाथी की भी की सवारी

पीएम (PM Modi) ने कहा, मोदी की गारंटी क्या होती है, ये आपको अरुणाचल में आकर साफ दिखता है। पूरा नॉर्थ ईस्ट देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है। 2019 में मुझे सेला टनल का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। आज इसका लोकार्पण हुआ है। 2019 में ही डोनी पोलो एयरपोर्ट का भी मैंने शिलान्यास किया था। आज ये एयरपोर्ट शानदार सेवाएं दे रहे हैं।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, भाजपा सरकार के इन प्रयासों के बीच कांग्रेस और INDI गठबंधन क्या कर रहे हैं, ये आप अच्छी तरह जानते हैं। अतीत में जब हमारे बॉर्डर पर इन्हें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना चाहिए था, उस समय कांग्रेस की सरकारें घोटाले करने में व्यस्त थी। कांग्रेस हमारी सीमा को, हमारी सीमा के गांवों को अविकसित रखकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही थी। अपनी ही सेना को कमजोर रखना, अपने ही लोगों को सुविधा और समृद्धि से वंचित रखना ही कांग्रेस के कार्य करने का तरीका है। यही उनकी नीति है, यही उनकी रीति है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस के INDI गठबंधन के परिवारवादी नेताओं ने मोदी पर हमले बढ़ा दिए हैं और आजकल वो पूछ रहे हैं कि मोदी का परिवार कौन है। गाली देने वालों कान खोलकर सुन लो-अरुणाचल के पहाड़ों में रहने वाला हर परिवार कह रहा है कि ये मोदी का परिवार है।

Tags: arunachal oradesh newsNational newsnodi newspm modisela tunnel
Previous Post

हॉस्टल में खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा छात्रों की बिगड़ी तबीयत

Next Post

अखिलेश को सताया क्रॉस वोटिंग डर, MLC चुनाव में नहीं उतारेंगे चौथा उम्मीदवार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Samajwadi Party

अखिलेश को सताया क्रॉस वोटिंग डर, MLC चुनाव में नहीं उतारेंगे चौथा उम्मीदवार

यह भी पढ़ें

murder

पीट-पीटकर की मां की हत्या, कलयुगी बेटा गिरफ्तार

23/03/2022
Jitan Ram Manjhi

बिहार चुनाव : नीतीश सरकार ने जीतन राम मांझी को दी जेड प्लस सुरक्षा

27/09/2020
Ziaur Rahman Barq

क्रिकेट से श्रद्धांजलि नहीं, उनके साथ…, भारत- PAK मैच पर बोले सांसद जियाउर्रहमान बर्क

14/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version