• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमौसी एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल टी-3 का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, जानिए खास बातें

Writer D by Writer D
10/03/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Terminal T-3

Terminal T-3

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शुभारंभ हो गया है। इस टर्मिनल को टी-3 (Terminal T-3 ) के नाम से जाना जाएगा। नए टर्मिनल टी-3 (Terminal T-3 ) का पीएम नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ से रिमोट से शुभारंभ किया। इसी के साथ-साथ उन्होंने लखनऊ से यूपी के पांच जिलों की सस्ती उड़ानों का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर अमौसी एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहे।

अमौसी एयरपोर्ट (Amausi Airport) पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह व निदेशक जीत अदाणी उपस्थित रहे। अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि नए टर्मिनल का निर्माण कार्य कोविड के पहले शुरू हुआ था, पर कोरोनाकाल की वजह से सुस्त हो गया था। इसका निर्माण कार्य 1400 करोड़ से शुरू हुआ था, जिसकी लागत बढ़कर 3900 करोड़ रुपये पहुंच गई है। टर्मिनल का एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। शेष कार्य पूरा होने में समय लगेगा। ऐसे में टर्मिनल के तैयार हो चुके हिस्से का शुभारंभ किया जाएगा।

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट जैसा होगा लुक

अमौसी एयरपोर्ट (Amausi Airport)  के नए टर्मिनल को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इसका लुक बेहद खास है। हाल ही टर्मिनल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो यात्रियों को बहुत पसंद आई। इंटीरियर से लेकर यात्री सुविधाओं तक पर विशेष रूप से कार्य किया गया है।

इसलिए खास है नया टर्मिनल

नए टर्मिनल टी-3 (Terminal T-3 ) के पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद अमौसी एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ जाएगी। इस टर्मिनल को 1,15,000 वर्गमीटर जमीन पर बनाया जा रहा है। इसके तैयार होने पर सालाना 1.30 करोड़ यात्रियों की आवाजाही हो सकेगी। यह टर्मिनल एक साथ 4000 यात्रियों को होल्ड कर सकेगा। इतना ही नहीं टर्मिनल पर 14 एयरोब्रिज, 30 लिफ्ट होंगी। यहां से 3200 घरेलू व 800 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हो सकेगा। टर्मिनल के बाहर 1500 वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग भी बन रही है।

10,400 करोड़ से बनेगा टी-4

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन एक और टर्मिनल की रूपरेखा तैयार कर चुका है। टी-3 के बन जाने के बाद चौथे टर्मिनल को बनाया जाएगा, जो और भी भव्य व सुविधाओं से लैस होगा। इस टर्मिनल को बनाने पर कुल 10,400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी पर्यावरणीय अनुमति पहले ही ली जा चुकी है।

पांच उड़ानों को दिखाई गई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ से पांच शहरों की फ्लाइटों को भी हरी झंडी दिखाई। इसमें आजमगढ़ से लखनऊ की उड़ान सहित लखनऊ से मुरादाबाद, चित्रकूट, श्रावस्ती, अलीगढ़ की उड़ानें भी शामिल हैं। यह फ्लाइटें फ्लाईबिग एयरलाइन शुरू कर रही है, जिसका किराया 1048 रुपये रहेगा। विमान 19 सीटर होगा। उड़ानों का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है।

Tags: amausi airportLucknow Newspm modiTerminal T-3up news
Previous Post

पश्चिम बंगाल में TMC अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव, ममता बनर्जी आज करेगी उम्मीदवारों का ऐलान

Next Post

‘पश्चिम बंगाल में हम एनआरसी नहीं लागू होने देंगे’, ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Mamata Banerjee

‘पश्चिम बंगाल में हम एनआरसी नहीं लागू होने देंगे’, ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें

Aspirational City Scheme

आकांक्षी नगरों में उच्च गुणवत्ता वाले कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दे रही योगी सरकार

10/11/2024

जिंदगी की जंग हार गई डॉ. शारदा, CM योगी ने इलाज के लिए दिए थे डेढ़ करोड़ रुपए

07/09/2021
The bridge being built for the bullet train collapsed

आणंद में बुलेट ट्रेन के लिए बन रहा पुल ढहा, 4 मजदूर दबे

05/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version