• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं को दिए सरकारी नौकरी के अप्वाइंटमेंट लेटर

Writer D by Writer D
22/10/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
PM Modi

PM Modi launches 'Rozgar Mela'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ‘रोजगार मेला’ (Rozgar Mela) के तहत भर्ती अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके तहत 75000 युवाओं को Sarkari Naukri के लिए अप्वाइंटमेंट लेटर दिया गया है। इसके अलावा, देशभर में 50 केंद्रीय मंत्रियों ने भी अलग-अलग जगहों पर 20 हजार लोगों को अप्वाइंटमेंट लेटर दिया है। अलग-अलग सरकारी नौकरियों के लिए चुने गए कुछ उम्मीदवारों को रोजगार मेला (Rozgar Mela) के तहत निर्धारित स्थानों पर व्यक्तिगत रूप से अप्वाइंटमेंट लेटर दिया गया है।

सरकारी नौकरी के लिए चुने गए उम्मीदवारों में से चुनिंदा को पीएम मोदी और अन्य मंत्रियों द्वारा अप्वाइंटमेंट लेटर (Appointment Letter) दिया गया। वहीं, बाकी के उम्मीदवारों को ईमेल या डाक के जरिए इसे भेजा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहा भारत

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘बीते आठ सालों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है। ये कड़ी है रोजगार मेले की। आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।’ उन्होंने कहा, ‘आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है, बीते 8 सालों में पहले भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।’

Image

पीएम मोदी ने कहा, ‘विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे इनोवेटर्स, आंत्रन्प्रेयोर, उद्यमियों, किसानों, सर्विस और मैन्युफेक्चरिंग से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है।’

कहां हुई है युवाओं की भर्ती?

भारत सरकार के 38 मंत्रालयों या विभागों में इन युवाओं को नौकरी दी गई है।

ग्रुप-ए और बी (गजट), ग्रुप-बी (नॉन-गजट) और ग्रुप-सी कैटेगरी के तहत अलग-अलग मंत्रालयों में इन युवाओं को नौकरी मिली है।

केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एमटीएस समेत अलग-अलग पोस्ट पर नियुक्ति हुई है।

किसने भर्ती की है?

भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों ने खुद ही इन युवाओं की भर्ती की है। इसके अलावा, संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी नियुक्ति एजेंसियों ने भी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकालकर युवाओं को नौकरी दी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों को अगले डेढ़ साल में ‘मिशन मोड’ पर 10 लाख लोगों की भर्ती करने के लिए कहा था।

Tags: #Government Jobsdelhi newsercruitment driveNational newspm modiRozgar Melasarkari naukari
Previous Post

250 दलित परिवारों ने छोड़ा हिंदू धर्म, देवी-देवताओं की मूर्तियां नदी में की प्रवाहित

Next Post

रीवा सड़क हादसे 15 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
CM Yogi

रीवा सड़क हादसे 15 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

‘सुरज पे मंगल भारी’:- ग्रेट इंडियन वैंडिग के लिए तैयार हो जाईए! राशी-कुंडली के साथ पूरी हैं मैच मेकिंग।

26/10/2020

मुख्यमंत्री पुष्कर ने महाराष्ट्र केराज्यपाल कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट

15/12/2021

इस जिले में फूंका गया था भारत की आजादी का प्रथम बिगुल

12/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version