• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी, पीएम मोदी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
14/02/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Pulwama Attack

Pulwama Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Pulwama Attack: साल 2019, तारीख 14 फरवरी…ये वो साल और वो तारीख है जिसे शायद ही कोई हिंदुस्तानी भूल पाएगा। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पुलवामा में आतंकियों ने आज के ही दिन बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया था। 14 फरवरी को इसी आतंकी घटना के पांच साल पूरे हो गए हैं। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गए थे।

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Attack) की 5वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि मैं पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

आतंकियों ने सेना के वाहनों को बनाया था निशाना

पुलवामा हमले (Pulwama Attack) को काले दिन के रूप में याद किया जाता है। ये हमला भारत पर हुए बड़ी आतंकी हमलों में से एक था। इस दिन आतंकियों ने 200 किलो विस्फोटकों के लदे वाहन से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले को निशाना बनाया। इस आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 35 घायल हुए थे। दरअसल 78 गाड़ियों से CRPF का काफिला श्रीनगर के लिए रवाना हुआ था। जिसमें करीब 2500 से ज्यादा जवान मौजूद थे।

India Slams Pakistan For Evading Responsibility For Pulwama Terror Attack

जब जवानों का काफिला पुलवामा में गुजरा तो आतंकी आदिल अहमद डार 100 किलो से ज्यादा विस्फोटक से भरी कार लेकर काफिले में घुसा, जिसके बाद वो हुआ जो किसी ने नहीं सोचा था। एक जोरदार धमाका हुआ और एक झटके में सब कुछ बिखर गया। जवानों के वाहन के शीशे टूट गए। धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया। कुछ देर पहले हंसते मुस्कुराते जवान शहीद हो गए। इस मंजर को देखने वाला आज भी सिहर उठता है।

भारत ने लिया पुलवामा हमले (Pulwama Attack) का बदला

इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया था। इस मामले पर जमकर राजनीति हुई थी। विपक्ष ने मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा था कि हर आंसू का बदला लिया जाएगा। फिर वो हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। पुलवामा की घटना के 12 दिन बाद 26 फरवरी को जब सभी लोग नींद की आगोश में थे, भारतीय सेना ने पुलवामा का बदला ले लिया।

Pulwama Attack: What happened on Feb 14 and how India responded

रात 3 बजे भारतीय सेना के 12 मिराज 200 फाइटर जेट्स एलओसी को पार कर पाकिस्तान में घुस गए और आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया।

Amazon से खरीदा गया था पुलवामा हमले में इस्तेमाल किए गए बमों के रसायन

इस हमले में तकरीबन 300 आतंकी मारे गए थे। इस घटना से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया था तो वहीं भारत में जश्न का माहौल था।

Tags: 2019 Pulwama attackdelhi newsjammu kashmir pulwama attackNational newspm modiPulwama Attack 5th anniversarypulwama attack black daypulwama attack datepulwama attack kab hua tha
Previous Post

Farmers Protest: राहुल गांधी ने घायल किसान से की बात, मोदी सरकार को बताया तानाशाह

Next Post

महाठग को लेकर जैकलीन फर्नांडिस का यूटर्न, इन आरोपों को लिया वापस

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Jacqueline Fernandes

महाठग को लेकर जैकलीन फर्नांडिस का यूटर्न, इन आरोपों को लिया वापस

यह भी पढ़ें

Sawan

प्रदोष व्रत के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, धन-समृद्धि में होगा वृद्धि

20/05/2024
Engineer

SSC JE भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

27/07/2023
Petrol

लगातार 28वें दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव

14/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version