• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी बोले- इतिहास वो नहीं जो गुलामी की मानसिकता रखने वालों ने लिखा

Writer D by Writer D
17/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, बहराइच, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी pm modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश का इतिहास वो नहीं है जो भारत को गुलाम बनाने वाले और गुलामी की मानसिकता रखने वाले लोगों ने लिखा है बल्कि इतिहास वो है जो लोककथाओं के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होता है।

बहराइच में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मौजूदगी में महाराजा सुहेलदेव के भव्य स्मारक का वर्चुअल शिलान्यास करने के बाद श्री मोदी ने कहा कि अपने पराक्रम से मातृ भूमि का मान बढ़ाने वाले महाराजा सुहेलदेव सरीखे कई राष्‍ट्र नायकों को इतिहास से दरकिनार कर दिया गया। उन्हे इतिहास में वो स्थान नहीं मिला जिसके वो हकदार थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस और डॉ. भीमराव आंबेडकर को भी ऐसे लोगों ने ही उचित सम्मान नहीं दिया। वह खुद को भाग्यशाली समझते है कि बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के भव्य स्मारक के शिलान्यास का सौभाग्य मिला।

योगी सरकार के कार्यों की जम कर तारीफ करते हुये उन्‍होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में उत्‍तर प्रदेश में जो प्रयास हुए हैं उनका प्रभाव नजर आने लगा है। आज जिस राज्य में सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं, उसका नाम उत्तर प्रदेश है । विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करने में यूपी देश के टॉप तीन राज्यों में जगह बना चुका है।

मध्यप्रदेश : गर्भवती महिला से बदसलूकी, रास्तेभर पीटते रहे लोग, देखें वायरल वीडियो

प्रधानमंत्री ने कहा “ हमारी कोशिश है कि हम देश के इन महापुरुषों का सम्मान करें । हमारे राष्‍ट्र नायकों के साथ इतिहास लिखने वालों ने जो अन्याय किया उसे आज का भारत उसे सुधार रहा है। आधुनिक एवं भव्य स्मारक और ऐतिहासिक चित्तौरा झील का विकास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। ”

उन्होने कहा कि बीते कुछ सालों में देश भर में इतिहास, आस्था, अध्यात्म, संस्कृति से जुड़े जितने भी स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है, उनका बहुत बड़ा लक्ष्य पर्यटन को बढ़ावा देने का भी है । उत्तर प्रदेश पर्यटन व तीर्थाटन दोनों के मामले में समृद्ध है। यहां इसके विस्‍तार की क्षमताएं भी अपार हैं ।

वेलेंटाइन डे के दिन “मिट्टी का कर्ज” गाने के साथ दर्शकों के दिलों में देशभक्ति का रस छेडे़ेगे रोहित योगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना के बेहतर प्रबंधन के लिए तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व ने कोरोना को फैलने से रोक लिया। बहराइच से एक बार फिर किसानों को समझाने का प्रयास करते हुये उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर कुछ लोग किसानों में केवल भ्रम फैला रहे हैं जिन्‍होंने किसानों की जमीन छीन ली वो नहीं चाहते कि किसानों की आय बढ़ जाए और वो पूरी तरह आत्‍म निर्भर बन जाएं।

Tags: cm yogiNational newspm modiup news
Previous Post

चिंता का सबब बनतीं  किसान पंचायतें

Next Post

राज्य सरकारें इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का करें विरोध : दुबे

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
लेखिका सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवम् समाजसेविका
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलाज में पापा के ‘दीना-मामा’…..वो आखिरी भोजनऔर उनका वो आखिरी सफर

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
shailendra dubey

राज्य सरकारें इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का करें विरोध : दुबे

यह भी पढ़ें

आरबीआई गवर्नर की सलाह पर एक झटके में इतने रुपए सस्ता होगा पेट्रोल

04/03/2021
Road Accident

भीषण सड़क हादसे में दंपती समेत चार की मौत, हाइवे पर डीसीएम से टकराई कार

03/09/2023
hindi diwas

जानिए पहली बार कब मनाया गया था हिंदी दिवस, कैसे हुई शुरुआत

14/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version