• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष ने एक तरह महिलाओं के सपने को कुचल दिया…महिला आरक्षण पर बोले PM मोदी

Writer D by Writer D
18/04/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देश को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में सरकार की ओर से लाया गया बिल एक ईमानदार प्रयास था लेकिन इस कोशिश की कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने पूरे देश के सामने भ्रूण हत्या कर दी। कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे दल इस भ्रूण हत्या के गुनहगार हैं। ये देश के संविधान के अपराधी हैं। देश की नारी शक्ति के अपराधी हैं। कांग्रेस महिला आरक्षण के विषय से ही नफरत करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार शाम 8:30 बजे से महिला आरक्षण पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मेरे लिए देशहित सर्वोपरि है, जब कुछ लोगों के लिए दल हित सबकुछ हो जाता है, दल हित देश हित से बड़ा हो जाता है तो नारी शक्ति को ही इसका खामियाजा उठाना पड़ता है।’ ये देश के संविधान के अपराधी हैं। जिन लोगों ने आधी आबादी का अधिकार छीना, उन्हें इस पाप की सजा मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने एक तरह महिलाओं के सपने को कुचल दिया। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे नारी शक्ति को उसका हक नहीं दिया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि कल देश की करोड़ों महिलाओं की नजर संसद पर थी। देश की नारी शक्ति देख रही थी। मुझे भी ये देखकर बहुत दुख हुआ कि जब ये नारी हित का प्रस्ताव गिरा तो कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, सपा जैसी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं। महिलाओं से उनके अधिकार छीनकर ये लोग मेजें थपथपा रहे थे। पूरे देश ने विपक्ष की इस हरकत को देखा है।

नारी अपमान नहीं भूलती: पीएम मोदी (PM Modi) 

पीएम मोदी ने कल विपक्ष ने जो भी किया वह सिर्फ टेबल पर थाप नहीं थी। वह नारी के स्वाभिमान पर उसके आत्म सम्मान पर चोट थी। पीएम ने कहा कि नारी वैसे सब भूल सकती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। इसलिए संसद में कांग्रेस के उसके सहयोगियों के व्यवहार की कसक, हर नारी के मन में हमेशा रहेगी। देश की नारी जब भी अपने क्षेत्र में इन नेताओं को देखेगी तो वह याद करेगी कि इन्हीं लोगों ने संसद में महिला आरक्षण को रोकने का जश्न मनाया था, खुशियां मनाईं थीं।

जनता की सजा से विपक्ष नहीं बच पाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन दलों ने बिल का विरोध किया, उनसे ‘मैं दो टूक कहूंगा कि ये लोग नारी शक्ति को हल्के में ले रहे हैं। वे भूल रहे हैं कि 21वीं सदी की नारी सब पर नजर रख रही है। वो उनकी मंशा देख रही है। महिला आरक्षण को रोककर जो पाप विपक्ष ने किया है, इसकी उन्हें सजा जरूर मिलेगी। इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का अपमान किया है। जनता की सजा से वे बच नहीं पाएंगे। सदन में यह कानून किसी से कुछ छीन नहीं रहा था। कुछ न कुछ देने का था।’

Tags: pm modiwomen reservationbill
Previous Post

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम संदेश सुना

Next Post

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
Suryapratap Shahi

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

यह भी पढ़ें

मन की बात में पीएम मोदी बोले- हुनरमंद बनें तथा हुनरमंदों का सम्मान करें

29/08/2021

29 दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी बढ़त, जानें नए रेट

06/01/2021
रज़ा मुराद

विरोध करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है कोई भी विरोध कर सकता है : रज़ा मुराद

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version