• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उम्मीद और विश्वास की नई सुबह दे रही दस्तक…मणिपुर हिंसा पर बोले PM मोदी

Writer D by Writer D
13/09/2025
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi in Manipur

PM Modi in Manipur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंफाल। 2023 हिंसा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पहली बार मणिपुर पहुंचे हैं। मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्थापितों से मुलाकात की। मणिपुर में हुई हिंसा के दौरान चूड़ाचांदपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर के लोगों को सलाम और सिर झुकाकर नमन करता हूं। मणिपुर के जज्बे को सलाम है। आपके प्यार को कभी नहीं भूल सकता। मणिपुर वो मणि है जो पूरे नॉर्थ ईस्ट की चमक बढ़ाएगी।

मणिपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का स्वागत में राज्य के लोगों पारंपरिक नृत्य से किया। पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पीएम मोदी के इस दौरे को शांति और स्थायी प्रगति की ओर ले जाने वाला क्षण बताया है। चूड़ाचांदपुर में पीएम मोदी ने हिंसा के बाद विस्थापित लोगों के परिवारों से मुलाकात की। इसके साथ ही पीएम उन्होंने मणिपुर को 8500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।

मणिपुर में विकास यात्रा को गति देने की कोशिश में केंद्र- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं। यहां की संस्कृति में बड़ा सामर्थ्य है। मणिपुर के नाम में ही मणि है। यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है। मैं मणिपुर के लोगों को इन परियोजनाओं के लिए बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार मणिपुर की विकास यात्रा को गति देने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। इसी भावना से, मैं आज आपके बीच आया हूं। कुछ समय पहले, इसी मंच से, लगभग ₹7,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। ये प्रोजेक्ट्स मणिपुर के लोगों की, यहां हिल्स पर रहने वाले ट्राइबल समाज की जिंदगी को और बेहतर बनाएंगे।

सैकड़ों गांवों में यहां रोड कनेक्टिविटी पहुंचाई- पीएम

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि पहले यहां गांवों में पहुंचना कितना मुश्किल था, आप सभी जानते हैं। अब सैकड़ों गांवों में यहां रोड कनेक्टिविटी पहुंचाई गई है। इसका बहुत अधिक लाभ पहाड़ी लोगों को, ट्राइबल गांवों को हुआ है। हमारी सरकार के दौरान ही मणिपुर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। जीरीबाम-इम्फाल रेलवे लाइन बहुत जल्द राजधानी इंफाल को नेशनल रेल नेटवर्क से जोड़ देगी।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। हमने देशभर में गरीबों के लिए पक्के घर बनाने की योजना शुरू की। इसका फायदा मणिपुर के भी हजारों परिवारों को मिला। बीते सालों में 15 करोड़ से अधिक देशवासियों को नल से जल की सुविधा मिल चुकी है। मणिपुर में 7-8 साल पहले तक सिर्फ 25-30 हजार घरों में ही पाइप से पानी आता था। आज यहां साढ़े 3 लाख से अधिक घरों में नल से जल की सुविधा मिल रही है।

उम्मीद और विश्वास की नई सुबह दस्तक दे रही

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि दुख है कि हिंसा ने इस इलाके को अपनी चपेट में लिया। उम्मीद और विश्वास की नई सुबह दस्तक दे रही है। कुकी और मैतई के बीच बातचीत की शुरुआत हुई है। लोग शांति का रास्ता चुन रहे हैं। दशकों से चल रहे कई विवाद खत्म हो रहे हैं। मैं अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़ें।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि मणिपुर के साथ हूं। भारत सरकार मणिपुर के साथ है। मैं आपकी चिंताओं को दूर करने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं मणिपुर के विकास को पटरी पर लाने के लिए खड़ा हूं। आपकी चिंताओं को दूर करने की हर संभव कोशिश होगी। विस्थापितों की मदद के लिए 500 करोड़ का इंतजाम है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि पहले पहाड़ी और आदिवासी इलाकों में अच्छे स्कूल और अस्पताल बस एक सपना ही थे। आज भारत सरकार के प्रयासों से यह स्थिति बदल रही है। चुराचांदपुर में अब एक मेडिकल कॉलेज स्थापित हो गया है। आजादी के दशकों बाद भी, मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं था। हमारी सरकार ने इस जरूरतों को पूरा किया है।

पीएम-देवाइन योजना के तहत, हमारी सरकार पांच पहाड़ी जिलों में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विकास कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए भारत सरकार गरीबों को ₹5 लाख तक का मुफ़्त इलाज मुहैया करा रही है। अकेले मणिपुर में ही इस योजना के जरिए 2।5 लाख से ज्यादा मरीजों को मुफ़्त इलाज मिल चुका है।

Tags: Manipur newspm modipm modi in manipur
Previous Post

रामभद्राचार्य के बयान पर भड़की मायावती, कह दी ये बड़ी बात

Next Post

खेलना जरूरी होता है, अगर ऐसा नहीं करेंगे तो…, भारत-पाक मैच पर बोले अनुराग ठाकुर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
उत्तराखंड

दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए आर्थिक मदद

26/09/2026
Next Post
anurag thakur

खेलना जरूरी होता है, अगर ऐसा नहीं करेंगे तो..., भारत-पाक मैच पर बोले अनुराग ठाकुर

यह भी पढ़ें

cm dhami

चिंतन शिविर सशक्त उत्तराखंड को साकार करेंगे: सीएम धामी

24/11/2022
Electricity

उप्र में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए मुआवजा कानून नए वर्ष में हाे सकता है लागू

24/12/2022
CM Yogi

शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद रिजवान हैदर रिजवी ने सीएम योगी को बताया ‘देवता’

02/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version