• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमने शीशमहल नहीं गरीबों के लिए घर बनाएं: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
04/02/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा में पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि मैं आज जनता जर्नादन का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि सदन में जिन लोगों ने भी इस चर्चा में हिस्सा लिया, मैं उन सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। पीएम मोदी (PM Modi)  ने इस दौरान कहा कि सदन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की बातें हुईं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि 21वीं सदी का 25 फीसदी हिस्सा बीत चुका है।

राष्ट्रपति ने देश के सामने भविष्य के 25 साल की बात रखी। एक प्रकार से राष्ट्रपति का ये उद्बोधन विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है, नया विश्वास पैदा करने वाला है और जन-सामान्य को प्रेरित करने वाला है। पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले। हम लोगों ने पांच-पांच दशक तक गरीबी हटाओ के नारे सुने। हमने गरीब को झूठे नारे नहीं दिए, सच्चा विकास दिया। हम जमीन से जुड़कर काम करते हैं, तो बदलाव होते ही हैं। अब तक गरीबों को चार करोड़ घर मिले हैं, जिन लोगों ने वो जिंदगी जी है वो जानते हैं कि पक्की छत मिलने का क्या मतलब होता है। आजादी के 75 साल के बाद देश में 16 करोड़ से ज्यादा घरों में नल का कनेक्शन नहीं था। हमारी सरकार ने 5 साल में 12 करोड़ परिवारों के घरों में नल-से-जल देने का काम किया है।

राहुल-केजरीवाल पर साधा निशाना

पीएम मोदी (PM Modi) ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराकर सुर्खियां बटोरते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि समस्या की पहचान करके छूट नहीं सकते, समस्या का समाधान भी करना होता है। हमारा प्रयास समस्या के समाधान का रहता है और हम समर्पित भाव से प्रयास करते हैं।

इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों का फोकस आलीशान घरों में जकूजी और शॉवर पर है। पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि कुछ नेताओं का फोकस अपने घर के स्टाइलिश बाथरूम पर है। हमारा फोकस तो हर घर नल से जल पहुंचाने पर है। 12 करोड़ लोगों को नल से जल दिया, हमारा फोकस गरीबों के घर बनाने पर है। पीएम मोदी के संबोधन के दौरान विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी की, इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष को फटकार लगाई।

‘दुनिया में पहुंचने वाला है बिहार का मखाना’

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि हर देशवासी का सपना होना चाहिए कि दुनिया की हर डाइनिंग टेबल पर मेड इन इंडिया फूड  (Made in India Food)क्यों न हो? भारत की चाय और कॉफी आज दुनिया में महक पहुंचा रही है। हमारी हल्दी की सबसे ज्यादा मांग बढ़ी है। हमारा प्रोसेस्ड सी फूड, जिसे लेकर कुछ लोगों को दर्द पता नहीं क्यों हुआ, बिहार का मखाना दुनिया में पहुंचने वाला है। मोटा अनाज यानी श्री अन्न दुनिया  के बाजारों में भारत की शान बढ़ाएगा। विकसित भारत के लिए फ्यूचर रेडी शहर भी जरूरी हैं।

हमारा देश तेजी से अर्बनाइजेशन की तरफ बढ़ रहा है और इसे चुनौती और संकट नहीं मानना नहीं चाहिए। इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार अवसरों का प्रसार होता है। कनेक्टिविटी से संभावनाएं बनती हैं, दिल्ली-यूपी को रोकने वाली पहली नमो रेल, जिसमें मैंने यात्रा की। आने वाले दिनों में हम भारत के सभी देशों में ऐसी कनेक्टिविटी लाएंगे। दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क डबल हो गया है। आज देश की टियर टू सिटीज में भी मेट्रो नेटवर्क पहुंचा है।

Tags: pm modi
Previous Post

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री

Next Post

आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जानने पीजीआई पहुंचे सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

02/09/2026
Next Post
CM Yogi reached PGI to know the condition of Acharya Satyendra Das

आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जानने पीजीआई पहुंचे सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Joshimath

जोशीमठ भू-धसाव: कुल 723 घरों में दरारें, 462 विस्थापित

10/01/2023
Gangster Prince Tewatia

तिहाड़ जेल में खूनी गैंगवॉर, गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या

14/04/2023
The entire family was found dead

झाड़ियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

21/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version