• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति भवन पहुंचे सऊदी क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

Writer D by Writer D
11/09/2023
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi welcomed Saudi Crown Prince

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। G-20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन-सलमान (Saudi Crown Prince) का आधिकारिक भारत दौरा आज शुरू हुआ। वे सोमवार सुबह ही राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम मोदी (PM Modi) ने इस दौरान क्राउन प्रिंस को गले लगाकर उनका अभिवादन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस दौरान मोहम्मद बिन-सलमान के स्वागत के लिए मौजूद रहीं।

राष्ट्रपति भवन में स्वागत के बाद पीएम मोदी (PM Modi) और सऊदी क्राउन प्रिंस (Saudi Crown Prince) ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल पीएम के साथ दिखे।

#WATCH | Crown Prince and Prime Minister of the Kingdom of Saudi Arabia Prince Mohammed bin Salman bin Abdulaziz Al Saud attends a ceremonial reception at Rashtrapati Bhavan.

He also met President Droupadi Murmu, Prime Minister Narendra Modi and other ministers during the… pic.twitter.com/HWET5vsmB1

— ANI (@ANI) September 11, 2023

गौरतलब है कि शिखर सम्मेलन में शिरकत करने आए विभिन्न देशों के शासनाध्यक्ष रविवार को स्वदेश वापस लौट गए। हालांकि सम्मेलन में शिरकत करने आए क्राउन प्रिंस का राजकीय दौरा इस द्विपक्षीय वार्ता के लिए सोमवार तक जारी रहेगा। बतौर मेजबान भारत ने सऊदी अरब को विशेष मेहमान के रूप में आमंत्रित किया था।

निवेश पर है भारत की नजर

सऊदी अरब हथियारों और सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर है। हाल ही में उसकी दिलचस्पी चीन के प्रति बढ़ी थी। सऊदी इस मामले में चीन और अमेरिका से अपनी निर्भरता कम करना चाहता है। भारत की योजना इस स्थिति का लाभ उठाने की है। इसके अलावा भारत की निगाहें निवेश पर भी हैं।

G-20 रात्रिभोज में ममता हुईं शामिल तो कांग्रेस को लगी मिर्ची, कहा- ऐसी क्या बात…

हाल के समय में दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हुए हैं। दोनों देशों के सेना प्रमुखों ने एक दूसरे देश का दौरा किया है। चूंकि सऊदी में भारत के करीब 15 लाख लोग रह रहे हैं, ऐसे में दोनों देशों के बीच विशेष संबंध बना है।

Tags: delhi newsNational newspm modiRashtrapati BhawanSaudi crown prince
Previous Post

G-20 रात्रिभोज में ममता हुईं शामिल तो कांग्रेस को लगी मिर्ची, कहा- ऐसी क्या बात…

Next Post

श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर संदिग्ध IED बरामद, आतंकी साजिश नाकाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Next Post
IED

श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर संदिग्ध IED बरामद, आतंकी साजिश नाकाम

यह भी पढ़ें

hartalika teej

हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार इस रंग की पहनें साड़ी, पूरी होगी मनोकामना

16/09/2023
virus-based-movies

हॉलीवुड ने जानलेवा वायरस पर बनाई ऐसी फिल्में की लोगों का छूटा पसीना

09/04/2021
Shivraj Singh Chouhan

ISI की रडार पर ‘मामा’, बढ़ाई गई शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा

13/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version