• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमंत लला के आज्ञा लेकर राम जन्मभूमि जाएंगे पीएम मोदी, पुजारी ने बताई ये बात

Writer D by Writer D
04/01/2024
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामदुआरे तुम रखवारे, होत न आज्ञा बिनु पैसारे… पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) इसे सिद्ध करके ही 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि में प्रवेश करेंगे। मान्यता है कि अयोध्या में हनुमंत लला (Hanumanth Lala) यहां के राजा के रूप में विराजमान हैं।

बिना उनकी अनुमति के यहां कोई शुभ काम नहीं होता है। इसी मान्यता के चलते प्रधानमंत्री (PM Modi) सबसे पहले हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। उनसे अनुमति लेंगे। फिर रामलला (Ramlalla) की प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम जन्मभूमि प्रस्थान करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू होगा। अनुष्ठान में पीएम मोदी सबसे पहले संकल्प लेकर देश को समर्पित करेंगे। फिर रामलला का षोडशोपचार पूजन करेंगे। यह करीब 20 मिनट का होगा। षोडशोपचार पूजन व महापूजन को मिलाकर गर्भगृह में कुल पूजा का वक्त 40 मिनट का होगा।

रामोत्सव 2024: श्रीराम नगरी में सोलर ट्री से दूधिया रोशनी में नहाए 34 पार्क

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा, जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड होगा। पूजन के दौरान गर्भगृह में 11 लोग मौजूद रह सकते हैं। पूजन आचार्य लक्ष्मीकांत व गणेश्वर द्रविड़ के निर्देशन में होगा।

हनुमान जी की अनुमति बिना नहीं मिलता दर्शन-पूजन का लाभ

वाल्मीकि रामायण में वर्णित है कि भगवान श्रीराम जब साकेत धाम जाने लगे तो उन्होंने उससे पूर्व हनुमान जी का राजतिलक किया था। हनुमान जी की अनुमति लिए बिना राम के दर्शन और पूजन का लाभ नहीं मिलता। माता सीता ने भी उन्हें अमरता का आशीर्वाद देते हुए कहा था अजर अमर गुन निधि सुत होऊ…।

Tags: ayodhya newsayodhya ram mandirhanumangahripm modipran pratishtharamlallaup news
Previous Post

सीएम केजरीवाल को आज गिरफ्तार नहीं करेगी ED, भेजा जाएगा चौथा समन

Next Post

‘ मैं वहां क्या ताली बजाऊंगा?’, शंकराचार्य निश्चलानंद ने अयोध्या जाने से किया इंकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Shankaracharya Nischalanada

' मैं वहां क्या ताली बजाऊंगा?', शंकराचार्य निश्चलानंद ने अयोध्या जाने से किया इंकार

यह भी पढ़ें

House Attached

सपा के पूर्व विधायक की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

28/11/2022
आंध्र में कोरोना

आंध्र में कोरोना रिकवरी दर 91 फीसदी के पार, संक्रमितों की संख्या 7.19 लाख

04/10/2020
Lawrence Bishnoi Gang

गैंगस्टर सुक्खा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, Facebook पर लिखा- पापों की सजा मिल गई इसे

21/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version