• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Writer D by Writer D
16/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जालौन
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के शनिवार के कार्यक्रम के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। वह जालौन जिले की उरई तहसील के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री ने 29 फरवरी, 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था। इस एक्सप्रेसवे का काम 28 महीने के भीतर पूरा कर लिया गया है और अब इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार केन्द्र सरकार देश भर में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसकी एक प्रमुख विशेषता सड़क के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने की दिशा में काम करना है। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में प्रधानमंत्री द्वारा 29 फरवरी, 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। इस एक्सप्रेसवे का काम 28 महीने के भीतर पूरा किया गया है और अब इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

बयान के मुताबिक कुल 296 किलोमीटर लंबे इस चार लेन वाले एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) के तत्वावधान में लगभग 14,850 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और आगे चलकर इसे छह लेन तक भी विस्तारित किया जा सकता है। यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट जिले में भरतकूप के पास गोंडा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-35 से लेकर इटावा जिले के कुदरैल गांव तक फैला हुआ है, जहां यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ मिल जाता है। यह एक्सप्रेसवे सात जिलों यानी चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा से होकर गुजरता है। माना जा रहा है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इस इलाके की कनेक्टिविटी में सुधार के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के ढेरों अवसर सृजित होंगे। बांदा और जालौन जिलों में इस एक्सप्रेसवे के समीप औद्योगिक कॉरिडोर बनाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है।

मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को लोकपर्व हरेला की शुभकामना

जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों द्वारा जिला मुख्यालय उरई के सभी होटल एवं रेस्टोरेंट पर सघन जांच पड़ताल अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोकार्पण स्थल पर होने वाली जनसभा में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पहुंचने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान से लेकर अन्य उच्च अधिकारी भी तैयारी में लगे हैं। उनका कहना था कि लाभार्थियों को जनसभा स्थल पहुंचने में दिक्कत ना हो इस को ध्यान में रखकर पूरे जनपद की नगर पालिका एवं नगर पंचायत मुख्यालय पर भी रोडवेज की बसें उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा ग्रामीण अंचल से लाभार्थियों को सभा स्थल पर ले जाने के लिए विकासखंड स्थल एवं ग्राम स्तर पर भी बसें पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि लोकार्पण में प्रधानमंत्री के स्वागत में बुंदेलखंड के बुंदेली कलाकारों को लगातार अपनी कला का प्रदर्शन करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Tags: Bundelkhand Expresswayjalan newspm modiup news
Previous Post

नाबालिग से पति ने किया दुष्कर्म, पत्नी ने बनाया वीडियो

Next Post

बेटी की हत्या का आरोपी हिरासत में, हथियार बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
murder

बेटी की हत्या का आरोपी हिरासत में, हथियार बरामद

यह भी पढ़ें

Instagram सीईओ को सता रही AI कंटेंट की चिंता, कहा सोशल मीडिया के लिए होगा खतरा

Instagram CEO का अलर्ट—AI कंटेंट बन सकता है सोशल मीडिया के लिए खतरा

03/01/2026
accident

टायर फटने से अनियंत्रित होकर टैम्पो पलटने से एक की मौत, कई घायल

24/05/2021
Karwa Chauth

जानिए किस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ, चांद निकलने का समय

28/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version