• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी करेंगे सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण, नौ जिलों को होगा फायदा : योगी

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलरामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्वांचल की बहु प्रतीक्षित सरयू नहर परियोजना का 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बलरामपुर जिले में लोकार्पण करेंगे। लगभग 9802 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरयू नहर परियोजना का बलरामपुर के हसुंवाडोल गांव से लोकार्पण होगा। लोकार्पण कार्यक्रम स्थल को देखने बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के गोपिया बैराज पंहुच कर निरीक्षण किया। इसके बाद वह श्रावस्ती में राप्ती बैराज निरीक्षण के लिए पहुंचे। यह परियोजना बहराइच जिले के कैलाशपुरी (जहां पर दो नदी गेरुआ और कौड़ियाला का संगम स्थल तथा घाघरा नदी का उत्पत्ति स्थल है) से शुरू होकर पूर्वांचल के नौ जिलों में फैली है।

सरयू नहर परियोजना के अन्तर्गत बहराइच के मिहीपुरवा तहसील क्षेत्र के दो प्रमुख स्थानों कैलाशपुरी और गोपिया में बैराज बने हैं। नहर तथा बैराजों की वर्तमान स्थिति की जांच व तैयारियों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवलोकन किया। उनके साथ जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी थे। इस मौके पर जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र, ब्लाक प्रमुख सौरभ वर्मा, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, योगेश प्रताप सिंह आदि थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत के निधन पर शोक जताया और देश की अपूर्णीय क्षति करार दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को मृत सैनिकों के आवास पर जाकर शोक जताने को कहा है। वह खुद भी जाएंगे। उन्होंने बताया कि कि 1972 में सरयू नहर परियोजना परियोजना बनी और कार्य लगभग 45 साल पहले 1978 में शुरू हुआ। राजनीतिक उठा-पटक और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण यह परियोजना अधर में लटकी रही। वर्ष 2017 तक मात्र 52 प्रतिशत ही कार्य हुआ था। इसके बाद चार साल में 48 फीसदी कार्य पूर्ण कराया।

उन्होंने कहा कि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से 6,227 गांवों की लगभग 15 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। कृषि एवं कृषक उत्थान को समर्पित ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ विकास के नए मानक स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना चार दशक से अधिक समय से लंबित थी। प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे नौ जनपदों के लगभग 30 लाख किसान लाभान्वित होंगे, साथ ही यह परियोजना प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहायक बनेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पहले देवीपाटन मंडल के तीन जिलों तक परियोजना सीमित थी, जिसे बढ़ा कर नौ जिला कर दिया गया है। इस परियोजना से बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर और कुशीनगर जिलों के 25 लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

Tags: aryu nahar rashtriya pariyojanaLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindiup election 2022Uttar Pradesh NewsYogi Adityanath
Previous Post

सपा की गुंडा सरकार और भाजपा की सरकार का अंतर जान रही हैं जनता : केशव मौर्य

Next Post

जिसमें सारा जगत शयन करता है, जो विकार रहित है वह ‘शिव‘ है

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जल जीवन मिशन : बुंदेलखंड में घडे़ लेकर पानी तलाशने वाला दौर खत्म, अब घर-किचेन तक पानी पहुंचा रही योगी-मोदी सरकार

15/09/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर में अब ‘अंदर की बात’ बाहर नहीं जाएगी, दान की गिनती से सुरक्षा तक कड़े हुए नियम

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Next Post

जिसमें सारा जगत शयन करता है, जो विकार रहित है वह ‘शिव‘ है

यह भी पढ़ें

एडवोकेट बाबर कादरी Advocate Babar Qadri

श्रीनगर में आतंकियों ने एडवोकेट बाबर कादरी की गोली मारकर की हत्या

24/09/2020
Mallika Sherawat Luxury Villa

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मल्लिका शेरावत का वीडियो

01/06/2021
Ganga Saptami

कब रखा जाएगा गंगा सप्तमी का व्रत, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

03/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version