• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी आज 9 करोड़ किसानों के खाते में भेजेंगे दो हजार रुपए, करेंगे संवाद

Writer D by Writer D
25/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Kisan Nidhi

PM Kisan Nidhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 9 करोड़ किसानों के खाते में पीएम-किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत 2000 रुपये की नई किश्त जारी करेंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  की जयंती पर पीएम मोदी देश के 6 राज्यों के करोड़ों किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे। पीएम मोदी ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।

गुरुवार को किए गए इस ट्वीट में पीएम ने लिखा कि कल का दिन अन्नदाताओं के लिए बेहद अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को पीएम-किसान की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा। इस अवसर पर कई राज्यों के किसान भाई बहनों के साथ बातचीत भी करूंगा।

कल का दिन देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को पीएम-किसान की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा। इस अवसर पर कई राज्यों के किसान भाई-बहनों के साथ बातचीत भी करूंगा। #PMKisan https://t.co/MFVWDc63Xa

— Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2020

अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों को कुल 24 हजार 183 करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है। शुक्रवार को ऑनलाइन हस्तांतरण के बाद यह राशि 28 हजार 443 करोड़ रुपये हो जाएगी। केंद्र सरकार इस योजना के तहत हर पात्र किसान को दो-दो हजार रुपये की तीन बराबर किश्तों में साल भर में 6000 रुपये देती है। यह पैसा ऐसे समय दिया जाता हैए जब रबी, खरीफ और जायद की फसलों में कृषि निवेश के लिए किसानों को इसकी बेहद आवश्यकता होती है।

अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

कुछ ऐसे किसान भी हैं, जो खेती तो करते हैं लेकिन उन्हें पीएम-किसान सम्मान निधि स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने इस योजना के लाभार्थी लिस्ट में शामिल होने के लिए कुछ शर्तें तय की हैं। इन शर्तों के मुताबिक, खेती करने वाले किसान के पिता या दादा के नाम से जमीन है तो वह व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाने का हकदार नहीं होगा। इसके साथ ही वे किसान जो खेती करते हैं लेकिन उनके नाम पर खेती योग्य जमीन नहीं तो वे भी पात्र नहीं माने जाते हैं।

इसका मतलब है कि बटाईदार या खेतीहर मजदूर और किसानों को इसके लिए पात्र नहीं माना जाएगा। वहीं, ऐसे किसान जिनके पास खेती योग्य जमीन है तो है, मगर उसका इस्तेमाल कृषि के लिए नहीं हो रहा तो वह भी पात्रता सूची में शामिन नहीं होगा।

ऐसे चेक करें अपना नाम

>> सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।

>> इसके बाद ऊपर की तरफ आपको Farmers Corner दिखेगा।

>> आपको उस पर क्लिक करना होगा।

>> इसके बाद Beneficiary Status पर क्लिक करना होगा।

>> अब आपको आधार नंबर, काउंट नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

>> आप कोई ऑप्शन सेलेक्ट कर लीजिए और इसके बाद Get Data पर क्लिक करना है।

>> इसके बाद आपको ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करना संवैधानिक अधिकार : हाईकोर्ट

इस को करने के बाद अब आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि में है या नहीं। अगर आपका नाम रजिस्टर्ड है तो तो आपका नाम मिल जाएगा। अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं होगा तो आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

लिस्ट में नाम न होने पर क्या करें

बता दें कई लोगों के नाम पिछली लिस्ट में था, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है तो इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। पिछली बार करीब एक कोरड़ से ज्यादा लोगों को इस स्कीम का फायदा नहीं मिल सका था।

Tags: 9 करोड़ किसानों को सम्मान निधिkisan samadhan yojana statuskisan samman nidhi yojanakisan samman nidhi yojana balancekisan samman nidhi yojana balance enquirykisan samman nidhi yojana kaise check karepm kisan nidhi 2020pm kisan samman nidhi toll free numberpm kisan samman nidhi yojana bank detailspm kisan samman nidhi yojana ka balance kaise check karepm kisan samman nidhi yojana status check karnapm kisan samman nidhi yojna bihar listpm kisan samman nidhi yojna helpline noPm kisan Status checkpm kisan yojnaPM Kisan- AadhaarPM-Kisanकिसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन चेक करेंकिसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नंबरप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
Previous Post

अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Next Post

पशुधन विभाग घोटाले के आरोपी IPS अरविंद सेन भगोड़ा घोषित, हाजिर न होने पर कुर्की के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Next Post
IPS Arvind Sen

पशुधन विभाग घोटाले के आरोपी IPS अरविंद सेन भगोड़ा घोषित, हाजिर न होने पर कुर्की के आदेश

यह भी पढ़ें

Horoscope

02 जुलाई राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

02/07/2022
Cricket ball resting on a cricket bat on green grass of cricket pitch

भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

23/06/2022
Joe Biden

राष्ट्रपति बनते ही बाइडेन ने ट्रंप द्वारा लागू की कोरोना संक्रमण की नीतियों को पलटा

26/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version