• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी का आज जन्मदिन, राहुल गांधी सहित कई राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई

Desk by Desk
17/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
कृषि बिल पास Agriculture bill passes

कृषि बिल पास

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है। उन्हें देश-विदेश से बधाईयों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। कई देशों के नेताओं से उन्हें जन्मदिन की बधाई मिली है। वहीं, देश भर में भाजपा कई कार्यक्रमोंं का आयोजन कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी का आज 70 वां जन्मदिन है।

PM मोदी का 71वां जन्मदिन, राष्ट्रपति कोविद ने दी शुभकामनाएं

श्री गांधी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया,” श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

Wishing PM Narendra Modi ji a happy birthday.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2020

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

71 वर्ष के हुए पीएम मोदी, अमित शाह ने की दीर्घायु की कामना

श्री मोदी का आज 70वां जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) श्री मोदी के जन्मदिन को ‘ सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रही है। इसकी शुरुआत 14 सितंबर को हुई और 20 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान भाजपा की तरफ से देश भर में जगह-जगह गरीबों के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं।

.@narendramodi Wishing you a very happy birthday Sir. I pray for your long and healthy life.

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 17, 2020

श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा,” आपको जन्मदिन की बहुत बधाई। मैं आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी शुभकामना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘मैं आपके साथ रचनात्मक बातचीत जारी रखने और द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंडा के सामयिक मुद्दों पर एकसाथ काम करने के लिए तत्पर हूं।’

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को अभी और आगे ले जाने की बहुत संभावनाएं मौजूद हैं। यह उल्लेख करते हुए कि दोनों देश नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय सीमा के बड़े समर्थक हैं, उन्होंने कहा कि फिनलैंड यूरोपीय संघ (ईयू) का सक्रिय सदस्य है और जुलाई महीने में हुई भारत और यूरोपीय संघ के देशों के शिखर सम्मेलन की सफलता के परिदृश्य में भारत और यूरोपीय संघ के संबंध भरोसा देने वाले लगते हैं।

श्रीनगर : मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक महिला की मौत, CRPF के दो जवान घायल

कंगना रनौत ने दी बधाई

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक विडियो ट्वीट करके पीएम नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

#HappyBirthdayPMModi 🙏 pic.twitter.com/bmyYFkeVMs

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 17, 2020

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने दी बधाई

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य व खुशियों की कामना करता हूं। दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

Tags: 24ghante online.comDelhi Chief Minister Arvind Kejriwal congratulatedHappy BirthdayNational newsPM Modi's 71st BirthdayPM Modi's birthdayPM मोदी का 71वां जन्मदिनPresident Kovid Wishes BirthdayRahul Gandhi wishes for his birthdayअमित शाह ने दी जन्मदिन की बधाईकंगना रनौत ने दी बधाईजन्मदिन की हार्दिक बधाईनेपाल के पीएम केपी शर्मा ओलीपीएम मोदी का 71वां जन्मदिनपीएम मोदी का जन्मदिनफिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने दी बधाई
Previous Post

श्रीनगर : मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक महिला की मौत, CRPF के दो जवान घायल

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, जानिए आपके शहर का रेट

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Petrol price

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, जानिए आपके शहर का रेट

यह भी पढ़ें

whatsapp

वॉट्सऐप का नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

04/03/2022
sapna chaudhary

यू ट्यूब पर सपना के वीडियो ने मचाया गदर, बोल्ड डांस देखकर फैंस की छूटे पसीने

31/07/2021
Board Exams

UP Board Exam 2023 में शामिल होगें 58.78 लाख परीक्षार्थी, इस दिन से शुरू होंगे प्री-बोर्ड

01/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version