• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद गुजरात में मोदी का मेगा रोड शो, छाई रही केसरिया टोपी

Writer D by Writer D
11/03/2022
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) हाल में विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) की बड़ी जीत के बाद आज अपने गृह राज्य गुजरात में एक भव्य रोड शो (Megha Road Show) में भाग लिया।

पांच में से चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली जीत के बाद श्री मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे।

लगभग 11 बजे यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से 9 किमी लंबे रोड शो के बाद पीएम मोदी BJP ऑफिस कमलम में मीटिंग के लिए पहुंच गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता पहली बार केसरिया टोपी पहने नजर आ रहे हैं। खुद पीएम मोदी भी यही टोपी पहने हैं, जिसमें कमल और गुजराती में BJP लिखा हुआ है।

प्रधानमंत्री के गढ़ में अखिलेश यादव ने रोड शो कर दिखाया दम

मोदी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर 50 मंच बनाए गए है, जिसमें 4 लाख लोग जुटे हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी 12 साल तक गुजरात के CM रहे हैं।

सरपंच सम्मेलन में डेढ़ लाख लोग होंगे शामिल

‘कमलम’ में प्रधानमंत्री गुजरात के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम को सरपंच सम्मेलन में मौजूद रहेंगे, जिसमें करीब 1.50 लाख लोग शामिल होंगे। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब मोदी गुजरात में किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की जीत के बाद गुजरात में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर दिखाई दे रहा है।

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पूरा बनारस हुआ मोदी मय

खेल महाकुंभ के लिए 46 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया

12 मार्च को PM मोदी नवरंगपुरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। सरदार पटेल स्टेडियम में 1100 कलाकारों के साथ भव्य लाइटिंग का कार्यक्रम भी होगा। इसमें एथलीट के अलावा अन्य खेलों से जुड़े लोग भी मौजूद रहेंगे। सरदार स्टेडियम के अलावा खेल महाकुंभ राज्य में 500 से ज्यादा जगहों पर होगा। इसके लिए 46 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

पीएम मोदी के रोड शो के लिए दुल्हन की तरह सजी काशी, हर मोड पर होगा भव्य स्वागत

गृह मंत्री ने ‘कमलम’ में सुरक्षा की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर सीधे हवाई अड्डे से गांधीनगर कमलम कार्यालय जाएंगे। इसी के चलते गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने खुद ही कमलम कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संघवी ने कार्यालय में ही राज्य के पुलिस प्रमुख आशीष भाटिया, गांधीनगर के एसपी मयूर चावडा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।

Tags: Ahmedabad Newsgujrat newsmodi Megha roadshowNational newspm modi
Previous Post

एग्रीमेंट पूरा न करने पर फंसे पवनदीप और अरूणिता, जाने क्या हैं पूरा मामला

Next Post

आज आएगा सीबीएसई टर्म 1 का परिणाम, ऐसे करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Next Post
सीबीएसई

आज आएगा सीबीएसई टर्म 1 का परिणाम, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री को वापस लेनी होगी ‘अग्निपथ’ योजना : राहुल गांधी

22/06/2022
Karauli Baba

‘अतीक के शूटर्स को ढूंढ़ने में कर सकता हूं मदद’, करौली बाबा का एक और दावा

23/03/2023
Bribe

संग्रह अमीन रिश्वत लेते गिरफ्तार

18/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version