• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी का दावा कि अपने ऐतिहासिक कार्यों के चलते जीतेगी भाजपा

Writer D by Writer D
22/03/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अल्मोड़ा में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास की नीति को देश की जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। उसी समर्थन और विश्वास के चलते देश में तरक्की के कई काम हुए हैं, ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण भी देश की जनता के उम्मीदों के अनुसार हुआ है। जिससे आम जनता एक बार फिर भाजपा को अपना समर्थन देने का निर्णय ले चुकी है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि उत्तराखंड में भी सरकार ने विकास के लिए कई कार्य किये हैं। आज अपराधियों के प्रति सख्त रुख एक मिशाल बना है। वहीं ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ सारे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता इस बार 400 पार के नारे को सार्थक करेगी उसमें अल्मोड़ा की सीट भी शामिल रहेगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के पिथौरागढ़ में उनका जन्म हुआ है एवं इसी क्षेत्र के चंपावत से सेवा का अवसर करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा दो बार से सांसद अजय टम्टा अल्मोड़ा एवं पूरे क्षेत्र की जनता की निरंतर सेवा करते आ रहे हैं। साथ ही दिन-रात हर कार्य हेतु तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा अजय टम्टा ने हमेशा मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास की बात की है। उन्होंने कहा जनसभा में दिख रहे उत्साह उमंग से पता चलता है कि निश्चित ही उत्तराखंड में “मिशन अगेन” को सुनिश्चित कर बीजेपी को अल्मोड़ा सीट से ऐतिहासिक विजय दिलाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प में हम सबने अपना योगदान देना है। प्रधानमंत्री ने हर पल भारत माता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा अजय टम्टा को वोट देकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देना है। 2014 के बाद देश तेज़ी से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त किया गया है। आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं जो न भूतो- न भविष्यति हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य के समस्त धार्मिक स्थलों को नई पहचान मिल रही है। मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो गूंजी, आदि कैलाश, पार्वती कुंड आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। इसके लिए हमने राज्यहित में कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जो उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ठ राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू किया जिससे मातृशक्ति को कई कुरीतियों और उत्पीड़नों से मुक्ति मिलेगी। देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। आज सभी परीक्षाएं पारदर्शिता से हो रही हैं।

सरकार ने सरकारी जमीन से गैरकानूनी कब्जे को खत्म कर हजारों एकड़ से अधिक सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है, हम सभी यहां भाईचारे से रहते हैं। पर जो भी यहां अशांति पैदा करने का काम करेगा उसके खिलाफ कानून कड़ी कार्रवाई करेगा। प्रदेश में दंगारोधी कानून पर भी सहमति बनी है, अब दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही दंगे में होने वाली सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी दंगाइयों से ही की जाएगी। राज्य सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है। साथ ही सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की है।

उत्तराखंड स्थापना के बाद 2022 में पहली बार टूटा मिथक, जब जनता ने भाजपा को चुना: धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, रोपवे, रेल, हवाई सेवा, इन्फ्रास्टक्चर, सतत् विकास जैसे कई क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जनता को वोट बैंक मानकर भाई-भतीजावाद ,तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। अपने कार्यकाल के दौरान बादशाही मानसिकता वाले नेताओं ने बस गरीबों का अपमान किया है। विपक्ष ने वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का किया है। विपक्षी दलों ने अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन बनाने का प्रयास किया, लेकिन यह गठबंधन भी ठगबंधन बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस रूपी भ्रष्टाचार एवं ”तुष्टिकरण” भारत के कई राज्यों से लगभग गायब हो गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास उत्तराखंड के विकास के लिए न कोई विजन है और न कोई रोडमैप है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत माता की सेवा में अपना जीवन लगा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों देशवासियों के दिलों में बसते हैं। हमारी सरकार की संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर अपना आशीर्वाद दिया है। महिलाओं ने भाजपा सरकार की वापसी को अपनी प्राथमिकता बना लिया है। नई पीढ़ी भारत के अगले 25 वर्षों और अपने 25 वर्षों को एक साथ जोड़कर देख रही है। विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में नौजवान का अहम योगदान है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा, महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणाॉ एवं अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया, मुख्यमंत्री भी जनसंपर्क करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध होटल व्यवसायी राजेश बिष्ट, पूरन सिंह नेगी, पूर्व सभासद गिरीश धवन, वसुधा पंत, भीमा पंवार, मनोहर सिंह बालटियाल सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsuttarakhadn news
Previous Post

उत्तराखंड स्थापना के बाद 2022 में पहली बार टूटा मिथक, जब जनता ने भाजपा को चुना: धामी

Next Post

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अर्थ आवर डे में सहभागिता की अपील की

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
kalraj mishra

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अर्थ आवर डे में सहभागिता की अपील की

यह भी पढ़ें

जिला जेल परिसर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो प्रहरी गिरफ्तार

05/01/2022
voting

सीएम योगी बता रहे एक-एक वोट की कीमत तो आयोग मतदाताओं को कर रहा प्रोत्साहित

18/04/2024
petrol

दिल्ली में पेट्रोल 103 के पार, चेक करें अपने शहर के रेट

03/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version