• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PNB ग्राहक कृपया ध्यान दें! फटाफट कर लें ये काम वरना बंद हो जाएगा अकाउंट

Writer D by Writer D
11/12/2022
in Business, Main Slider
0
Bank

Bank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के जिन ग्राहकों ने अब तक अपना KYC (Know Your Customer) अपडेट नहीं कराया है, उनके पास सिर्फ कल तक की मोहलत है। जिन ग्राहकों का KYC 12 दिसंबर तक अपडेट नहीं होगा, उन्हें अपने खाते से लेन-देन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब नेशनल बैंक ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि KYC अपडेट नहीं कराने वाले ग्राहक अपने खाते से पैसा नहीं निकाल पाएंगे। PNB ने कहा है कि रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, ग्राहक 12 दिसंबर 2022 से पहले KYC अपडेट करा लें।

ग्राहकों को सूचित कर दिया गया है

पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी एक प्रेस रिलीज में कहा था कि जिन ग्राहकों का KYC अपडेशन बाकी है, उनके रजिस्टर्ड एड्रेस पर दो नोटिस और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। बैंक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बारे में नोटिफिकेशन शेयर किया था।

प्रतिबंधित हो सकता है खाता

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने एक ट्वीट में कहा था- ‘रिजर्व के गाइडलाइंस के अनुसार, सभी कस्टमर्स के लिए KYC अपडेशन अनिवार्य है। अगर आपका अकाउंट 30.09.2022 तक केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपको पहले ही इस बारे में सूचित किया जा चुका है। आपसे अनुरोध है कि 12.12.2022 से पहले अपने केवाईसी को अपडेट करने के लिए बेस ब्रान्च से संपर्क करें। अपडेशन न करने के चलते आपके अकाउंट के ऑपरेशन को प्रतिबंधित किया जा सकता है।’

कैसे करा सकते हैं KYC?

KYC अपडेट कराने के लिए ग्राहकों को एड्रेस प्रूफ, फोटो, पैन, आधार नंबर और मोबाइल नंबर देना होता है। ग्राहक ई-मेल भेजकर भी ये काम पूरा कर सकते हैं। साथ ही ये प्रोसेस आप बैंक के ब्रान्च में भी जाकर पूरा कर सकते हैं। बैंक साफ शब्दों में कहता है कि केवाईसी अपडेट कराने के लिए बैंक की तरफ से किसी भी ग्राहक को फोन नहीं करता है। इसलिए इस तरह की कॉल से ग्राहकों को सावधान रहना चाहिए।

पीएम मोदी ने देश को दी छठी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, नागपुर से किया रवाना

क्यों जरूरी है KYC?

ऑनलाइन बढ़ते फ्रॉड के खतरे को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने देश के सभी बैंकों को नियमित रूप से KYC अपडेट कराने की सलाह देता है। पहले बैंक 10 साल में एक बार ग्राहकों से केवाईसी अपडेट कराने को कहते थे। लेकिन अब कई बैंक तीन साल के अंतराल पर भी इसे अपडेट कराने को कह रहे हैं।

Tags: Bank Newsbank updatesKYCkyv of pnbPunjab National Bank
Previous Post

पीएम मोदी ने देश को दी छठी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, नागपुर से किया रवाना

Next Post

आने वाली है पीएम किसान की 13वीं किस्त, इन किसानों की अटक सकती है निधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
PM Kisan Nidhi

आने वाली है पीएम किसान की 13वीं किस्त, इन किसानों की अटक सकती है निधि

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
lumiford xp70

Lumiford ने लॉन्च किया दमदार वॉयस क्वालिटि के साथ वायरलेस ईयरफोन XP70

29/12/2020
corona vaccine price

वैक्सीन  के दाम घटाएं दवा कंपनियां

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version