• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहरीली शराब कांड : मृतकों की संख्या बढ़कर 108 पहुंची, अब तक 14 गिरफ्तार

Desk by Desk
03/08/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, पंजाब, राष्ट्रीय
0
poisonous liquor

जहरीली शराब कांड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब के जहरीली शराब कांड में मृतकों की संख्या आज 108 पहुंच गई जबकि गिरफ्तारियों का सिलसिला भी जारी रहा और दो कारोबारियों समेत 12 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पंजाब सरकार के देर शाम यहां जारी बयान के अनुसार पुलिस ने निलंबित दो उपाधीक्षकों और चार थाना प्रभारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की है जबकि मजिस्ट्रेटी जांच के तहत भी इन पुलिसकर्मियों और सात आबकारी विभाग अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी है।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने कुलभूषण जाधव मामला में दिया ये आदेश

कांड में आज की गिरफ्तारियों को मिलाकर 37 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस के अनुसार आठ और आरोपियों की शिनाख्त की जा चुकी है और उनकी तलाश जारी है। इनमें लुधियाना के एक पेंट शॉप मालिक राजेश जोशी भी शामिल है जिस पर शराब माफिया जंजीर की एक महत्वपूर्ण कड़ी होने का शक है। जहरीली शराब तरनतारन में 82 और अमृतसर व बटाला में तेरह-तेरह लोगों की जान ले चुकी है।

पिछले 24 घंटों में गिरफ्तार आरोपियों में मोगा का रविंदर सिंह आनंद शामिल है जिसने लुधियाना के कारोबारी से 11000 रुपये प्रति ड्रम के हिसाब से तीन ड्रम जहरीली शराब के खरीदे थे। उसने हाल में हैंड सैनिटाइजर का निर्माण भी शुरू किया था। रविंदर से यह तीन ड्रम अवतार सिंह के पास गये जिसने यह ड्रम तरण तारण के हरजीत सिंह व उसके दो बेटों को बेचे। उन्होंने ड्रम गांव पंडोरी गोला के निकट झाड़ियों में छिपाये थे।

बीएमसी ने 5 अगस्त से मुंबई में सातों दिन दुकानें खोलने की दी अनुमति

पुलिस की जांच के अनुसार हरजीत और उसके बेटों सतनाम व शमशेर ने 42 बोतलें गोबिंदर सिंह को बेचीं जिसने उसकी 46 बोतलें बनाकर बलविंदर कौर को बेचीं। बलविंदर कौर इस प्रकरण में गिरफ्तार होने वाली पहली आरोपी थी। बलविंदर ने उन बोतलों में 50 फीसदी पानी मिलाकर सौ रुपये में एक बोतल बेची।

रविंदर जिसका सहयोगी था, अश्विनी बजाज को भी गिरफ्तार किया गया है। रविंदर ने ही राजेश जोशी की संलिप्तता के बारे में बताया है जो फरार है। पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता के अनुसार गोबिंदर, रविंदर, दर्शना रानी, त्रिवेणी चौहान और हरप्रीत सिंह मामले के प्रमुख आरोपी लगते हैं और इनके अन्य बड़े माफिया गिरोह सदस्यों से संबंधों का पता लगाया जा रहा है।

Tags: 10 deaths due to poisonous liquor so far12 accused arrested in poisonous liquor scandal24ghante online.comManjha poisonous liquor scandalPoisonous liquor scandalpoisonous liquor scandal in Punjabजहरीली शराब कांडजहरीली शराब कांड में12 आरोपी गिरफ्तारजहरीली शराब से अबतक 10 मौतेंपंजाब में जहरीली शराब कांडमाँझा जहरीली शराब कांड
Previous Post

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने कुलभूषण जाधव मामले में दिया ये आदेश

Next Post

सुशांत केस : सीए संदीप श्रीधर से ईडी ने की पूछताछ, रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी किया तलब

Desk

Desk

Related Posts

Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Next Post
सुशांत की हत्या Murder of sushant

सुशांत केस : सीए संदीप श्रीधर से ईडी ने की पूछताछ, रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी किया तलब

यह भी पढ़ें

Dead Bodies

घर में परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप, छह माह का मासूम और बुजुर्ग महिला सुरक्षित

26/06/2025

गणतंत्र दिवस पर होगा कुछ खास, पहली बार ITBP के जांबाज बाइकर्स दिखाएंगे करतब

19/01/2022
Manilal Patidar

भगोड़े IPS मणिलाल पाटीदार की गृहस्थी के 54 सामान कुर्क

06/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version