• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुख्यात लूटेरा हरिबंश की 19 लाख की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, देवरिया
0
Lootera Haribansh

Lootera Haribansh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गिरोह बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शतिर लूटेरे हरिबंश यादव की 19 लाख रुपये की संपत्ति सलेमपुर पुलिस ने शुक्रवार को कुर्क कर दिया। पुलिस ने अभियुक्त की संपत्ति में भवन का कस्टोडियन तहसीलदार सलेमपुर और स्कूटी का कस्टोडियन प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर के अधीन सुपुर्द कर दिया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को सलेमपुर के सीओ कपिल मुनि सिंह एसडीएम ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम दोपहर बाद धरमपुर पहुंची। जहां पुलिस ने बदमाश के घर की कुर्की किया।

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नम्बर तीन भठवा धरमपुर निवासी हरिबंश यादव पुत्र गोरख यादव शातिर लुटेरा है। गिरोह बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके विरूद्ध लूट, डकैती, मादक पदार्थ तस्करी, अवैध शस्त्र की तस्करी समेत अन्य 45 मामलों में मुकदमा दर्ज है।

भीड़ ने लाठी-डंडों से पीट कर दरोगा व तीन सिपाहियों को किया घायल, जानें पूरा मामला

अवैध तरीके से कमाये गए धन से गाटा संख्या 111 आबादी वर्ग 6(2) के खाते में दर्ज भूमि 2054 वर्ग फूट में अपना मकान बनवाया है। बाजार में कीमत लगभग 18 लाख 70 हजार रुपये है। अभियुक्त को सलेमपुर पुलिस ने कुछ माह पूर्व ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजा था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने लूटेरे की संपत्ति को कुर्क करने के लिए जिलाधिकारी से पत्राचार किया।

शातिर लूटेरे हरिबंश पर सलेमपुर कोतवाली में 18 मुकदमा, भाटपाररानी थाना में 10, लार थाना में 6 मुकदमा, बरहज थाना में 3, भटनी थाना में 2 और सदर कोतवाली में 1 मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही पड़ोसी जनपद कुशीनगर के कसया थाना में 3 और पड़ोसी प्रदेश बिहार के गोपालगंज के विजयीपुर थाना में दो मुकदमा दर्ज है। हरिबंश यादव पर कुशीनगर के कसया में एनएसए के तहत कार्रवाई की गई थी।

Tags: crime newsLootera Haribanshproperty attachedup news
Previous Post

निकाह का झांसा देकर युवती से तीन साल तक किया यौन शोषण, SP से लगाई न्याय की गुहार

Next Post

जूता व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
PAF training aircraft crashes
Main Slider

PAF का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

15/06/2026
Next Post
shot out

जूता व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Bihar Police

न AK-47 न 57, यहां की पुलिस ने खरीदा 7 लाख का मिर्ची स्प्रे, वजह हैरान कर देगी

13/06/2023
UP Board result

सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी बोर्ड की 10वीं के एग्जाम रद्द, 29 लाख छात्र होंगे प्रमोट

29/05/2021
डॉक्टर पर थप्पड़ों और मुक्कों की बरसात

छेड़छाड़ पर फूटा नर्सों का गुस्सा, कर दी डॉक्टर पर थप्पड़ों और मुक्कों की बरसात

15/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version