• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाकी की शर्मनाक करतूत, मुर्दे को हथकड़ी लगाकर पहुंचाया अस्पताल

Writer D by Writer D
21/02/2022
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार। हाजीपुर में कैदी (prisoner) की मौत हुई तो जेल प्रशासन ने मरे हुए कैदी को हथकड़ियों (Handcuffed) में बांधकर अस्पताल (hospital) पहुंचा दिया। अब खुद की नाकामी छिपाने के लिए प्रशासनिक अमला मामले की लीपापोती में जुटा है, जबकि अमानवीय करतूत से भड़के लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया।

पूरा मामला हाजीपुर जेल में एक कैदी (prisoner) की मौत का है। दोपहर करीब 3 बजे हाजीपुर जेल प्रशासन एक कैदी को लेकर अस्पताल पहुंचा था। बताया गया कि लालगंज थाने में एक आपराधिक मामले में जेल में बंद कैदी बीमार था, जिसकी मौत हो गई थी। लालगंज के राजकिशोर नाम का बुजुर्ग 4 दिन पहले जेल पहुंचा था और अचानक उसकी मौत की खबर मिली।

जेल में कैदी की मौत हो चुकी थी, लेकिन अपनी नाकामी और लापरवाही छिपाने के लिए जेल प्रशासन मुर्दा कैदी को बीमार बताकर अस्पताल लेकर पहुंचा था। जिले के अधिकारियों को भी जेल प्रशासन ने खबर दी कि कैदी बीमार है। परिजनों को भी कैदी की मौत की खबर देने की बजाय जेल प्रशासन ने खुद को बचाने के लिए चिट्ठी लिख कर खबर दी।

महिला कैदी को जेल में कराया निर्वस्त्र डांस, पुलिसकर्मी सस्पेंड

जेल प्रशासन ने परिजनों से कहा कि बीमार कैदी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन भागे-भागे अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में कैदी का शव मिला। परिजनों को बताया गया कि कैदी बीमार था और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है, लेकिन अस्पताल ने जेल प्रशासन की पोल खोल दी।

परिजनों ने जब अस्पताल प्रशासन से सवाल जबाब किया तो अस्पताल प्रशासन ने जेल प्रशासन की कलई और काली करतूत से पर्दा हटा दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि जेल से अस्पताल पहुंचा कैदी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मर चुका था और अस्पताल में उसका कोई इलाज नहीं हुआ।

खाकी की बर्बरता: गोद में बच्चा लिए पिता को बेरहमी से पीटा, SHO सस्पेंड

जेल में हुई कैदी की मौत मामले में प्रशासनिक तंत्र ने केवल लापरवाही ही नहीं की, बल्कि जो तस्वीर दिखी वो बेहद अमानवीय थी। मुर्दा कैदी को ज़िंदा बताने के लिए जेल अधिकारियों ने शव को हथकड़ियों में जकड़ दिया, फिर अस्पताल भेजा। मुर्दे को बीमार बता इलाज का ड्रामा करते दिखे।

खाकी हुई शर्मसार! बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर दरोगा ने महिला से किया दुष्कर्म

जेल प्रशासन की इस हरकत पर परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे। जेल महकमे की इस अमानवीय और शर्मनाक करतूत मामले में हंगामे और बवाल के बाद मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दे दिया गया है। देर रात न्यायिक टीम पूरे मामले की जांच करने अस्पताल पहुंची और मौत के इस मामले की पड़ताल करती दिखी।

जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

हाजीपुर जेल में कैदियों की मौत का ये पहला मामला नहीं है। महज 7 दिन पहले भी हाजीपुर जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। जेल में मौतों के ज्यादातर मामलो की तरह ही 13 फरवरी को हाजीपुर जेल में हुई मौत मामले में भी जेल प्रशासन ने खुद को पाक साफ़ बता दिया था।

Tags: bihar newsbihar policecrime newshazipur newsNational news
Previous Post

ABG Shipyard Scam: ऋषि अग्रवाल पहुंचे CBI हेडक्वार्टर

Next Post

रश्मिका और विजय देवरकोंडा जल्द करेंगे शादी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति पर मुख्य सचिव से विश्व बैंक एमडी की चर्चा

27/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में चंपावत को 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा शक्ति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, उनके सपनों को देंगे उड़ान: धामी

27/08/2026
Next Post
रश्मिका मंदाना

रश्मिका और विजय देवरकोंडा जल्द करेंगे शादी

यह भी पढ़ें

चीन ने परमाणु मिसाइल दागने के लिए बनाए 200 से ज्यादा अंडरग्राउंड ठिकाने, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा

29/07/2021
Lakha Sidhana

लाल किला हिंसा: आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित

15/02/2021
sleeping

कम करना चाहते है अपना वजन, तो कॉफी में इस चीज को मिलकर पीएं

19/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version