• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी के घर पुलिस की दबिश, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
24/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर
0
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। यूपी एमएलसी चुनाव (MLC Election) में गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। इससे पहले बुधवार की आधी रात मुख्तार अंसारी (Mukhta Ansari) के घर कई थानों की पुलिस फोर्स ने दबिश दी। मुख्तार अंसारी के भाई, भतीजे और बेटे के घरों को पुलिस ने खंगाला। पुलिस के अनुसार एमएलसी चुनाव के वोटरों को बंधक बनाने की शिकायत मिली थी।

गाजीपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। यहां की सभी सात सीटों पर सपा के विधायक चुने गए हैं। अब विधान परिषद यानी एमएलसी चुनाव में दोनों तरफ से जोर आजमाइश हो रही है। भाजपा ने विशाल सिंह चंचल को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा की तरफ से भोला नाथ शुक्ल को प्रत्याशी बनाया गया था।

सपा भाजपा के अलावा निर्दल प्रत्याशी मदन यादव ने भी नामांकन किया है। बुधवार को अचानक सपा प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। सपा ने भाजपा पर दबाव डलवाकर पर्चा वापस कराने का आरोप लगाया। सपा ने अपने प्रत्याशी का पर्चा वापस होने पर निर्दल मदन यादव को समर्थन देने की रणनीति बनाई। इसी बीच मदन यादव के घर भी बुधवार को प्रशासन की टीम पहुंच गई। वहां विकास कार्यों की पैमाइश को कारण बताया गया। सपा ने इसका भी विरोध किया और आरोप लगाया कि मदन यादव पर भी नाम वापसी के लिए दबाव बनाने के लिए यह सब हो रहा है।

मुख्तार अंसारी के करीबी पर लगा 70 लाख रुपए हड़पने का आरोप, केस दर्ज

आधी रात मुख्तार अंसारी के घर ‘फाटक’ पर भी पुलिस ने दस्तक दी। तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मुख्तार अंसारी के भाई सिगबतुल्लाह अंसारी, भतीजे मोहम्मदाबाद के विधायक सोहैब अंसारी, बेटे मऊ के विधायक अब्बास अंसारी के घरों की तलाशी ली। सीओ मोहम्मदाबाद के साथ करीमुद्दीनपुर, बरेसर, मोहम्मदाबाद थानों की पुलिस ने तीनों के घरों को खंगाला।

गाजीपुर के एसपीआरए आरडी चौरसिया ने बताया कि शिकायत मिली थी कि वहां पर एमएलसी चुनाव के वोटरों बीडीसी आदि को बंधक बनाया गया है। शिकायत की जांच के लिए पुलिस गई थी। हालांकि वहां कोई मिला नहीं है।

मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगियों पर गिरी गाज, दो करोड़ 15 लाख की सम्पत्ति जब्त

वहीं सपा ने आरोप लगाया कि पुलिस एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव की तलाश में वहां गई थी। मदन का पर्चा भी वापस कराने की कोशिश हो रही है, ताकि भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाये। मदन के परिवार में लंबे समय से प्रधानी है। उस पर दबाव बनाने के लिए ही पहले विकास कार्यों की पैमाइश के बहाने घर पर फोर्स पहुंची और आधी रात सपा विधायक और अन्य नेताओं के यहां दबिश दी जा रही है।

Tags: gajipur newsMLC electionmlc election 2022Mukhtar Ansari
Previous Post

मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे पुलिस गोली न मारे

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

Tortoise

महज इतने दिनों के अंदर पूरी होगी मनोकामना, घर की इस दिशा में रखें कछुए की प्रतिमा

09/03/2025
Bank Holidays

अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

29/03/2024
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

पीएम किसान की सातवीं किस्त आने में हो रही है देरी

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version