• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगवा छात्र को पुलिस ने 12 घंटे में किया सकुशल बरामद

Writer D by Writer D
07/08/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Kidnap

kidnap

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चालीस लाख रुपए की फिरौती के लिए अगवा (Kidnapped) छात्र को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 12 घंटे में सकुशल बरामद किया। मुठभेड़ में गोली लगने से दारोगा व दो बदमाश घायल हो गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हेमराज मीणा ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम मझौला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार कालोनी से शनिवार शाम फिरौती के लिए अगवा किए गए। निजी टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत टेक्नीशियन नवनीत गुप्ता के सात वर्षीय बेटे वैदिक गुप्ता को अपहरण के 12 घंटे में सकुशल बरामद कर दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

बुद्धिविहार कालोनी के सेक्टर 09-बी निवासी नवनीत गुप्ता के बेटे वैदिक गुप्ता (07)का घर के बाहर साइकिल चलाने के दौरान लगभग छह बजकर तीस मिनट पर कार सवार बदमाशों ने अपहरण (Kidnapped) कर लिया था। अपहरण के लगभग एक घंटे बाद वैदिक गुप्ता के पिता नवनीत गुप्ता के फोन पर अनजान नंबर से काल आई थी जिसमें चालीस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। वैदिक गुप्ता मुरादाबाद स्थित आर्यसं इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो का छात्र है।

सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की गई तो पता चला कि सफेद रंग की वैगन-आर कार में सवार बदमाश वैदिक का अपहरण कर फरार हो गए। अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस छात्र की सकुशल बरामदगी में जुट गई। पुलिस टीम को रविवार लगभग छह बजे बदमाशों की लोकेशन बिलारी क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम ने कार को चारों ओर से घेर लिया तो आनन-फानन में अपहरणकर्ता कार से उतर उतर कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस के ललकारने पर बदमाशों की ओर से फायरिंग होने पर पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। और बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं में शामिल 35 वर्षीय शशांक मेहता उर्फ विक्की मेहता निवासी नवीन नगर, मानसरोवर स्कूल सिविल लाइंस जनपद मुरादाबाद, जबकि उसका दूसरा साथी 22 वर्षीय अंकुश शर्मा जोकि वैदिक का पड़ोसी है, विक्की मेहता मझौला थाना क्षेत्र लाइनपार मुरादाबाद का निवासी है। मुठभेड़ में घायल दारोगा अनुज कुमार थाना बिलारी समेत दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पड़ोस में रहने वाले नवनीत गुप्ता से उनकी अच्छी तरह जान पहचान है। पैसों की जरूरत को पूरा करने की गरज से उनके बेटे वैदिक का अपहरण कर 40 लाख रुपए की फिरौती वसूलने की साज़िश रची थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उनकी सारी प्लानिंग पर पानी फेर दिया और पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक वैगन-आर कार यूपी -21 सीएन 2464 नंबर प्लेट लगी। दो देशी तमंचे 315 बोर खोखा कारतूस तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

युवक की डूबने से हुई मौत

Next Post

भूमि विवाद में एक व्यक्ति की पीट- पीट कर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

E-Vehicle Charging Station
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में कर रही ई-वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार, पीएम ई-ड्राइव योजना के दूसरे चरण में 1,500 स्थानों का लक्ष्य

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के औद्योगिक विकास के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

03/10/2026
Main Slider

काशी के नभ में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य: नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो

03/10/2026
Main Slider

‘एआई और टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग देखना है तो सपा कार्यालय चले जाइए’, दानिश आजाद का अखिलेश पर तीखा हमला

03/10/2026
Main Slider

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे और तारों की तत्काल हो मरम्मत: मुख्यमंत्री

03/10/2026
Next Post
Beaten

भूमि विवाद में एक व्यक्ति की पीट- पीट कर हत्या

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

आज तक अपनी माँ के दर्द से नहीं उभर पाए हैं अर्जुन कपूर..

26/06/2021
Junior Commanding Officer of Army martyred during firing

जम्मू में आतंकियों की घुसपैठ, फायरिंग के दौरान सेना के जूनियर कमांडिंग अफसर शहीद

30/08/2020
CM Dhami

सेतु आयोग आने वाले दो साल के लिए प्रभावी नीति बनाए: सीएम धामी

23/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version