• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस ने मुठभेड़ कर अपहृत डॉक्टर को छुड़ाया, फिरौती के लाखों रुपए बरामद

Writer D by Writer D
02/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चंदौली
0
chanduli encounter

chanduli encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के चंदौली में डॉक्टर का अपहरण करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है, जबकि तीन अन्य बदमाश भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने डॉक्टर को भी सकुशल बरामद कर लिया है, साथ ही फिरौती की रकम 40 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिया है।

दरअसल, 2 दिन पहले सोमवार की देर शाम चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां बाजार में होम्योपैथिक क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर अमरेश्वर मौर्या का घर जाते समय कुछ कार सवारों ने अपहरण कर लिया। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को भी जानकारी तो पुलिस डॉक्टर की तलाश में जुट गई। इसी दौरान अपहृत डॉक्टर के फोन से उसके घरवालों को फोन किया गया और उसकी वापसी के लिए 70 लाख की फिरौती की मांग की गई। घर वालों ने किसी तरह पैसे का इंतजाम किया और अपहरणकर्ताओं द्वारा बताये गये स्थान पर 40 लाख 50 हजार भेज दिए।

चुनावी रंजिश के चलते दो भाइयों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत

उधर, पुलिस भी अपहरणकर्ताओं के पीछे पड़ी थी और सर्विलांस के माध्यम से उनको ट्रेस कर रही थी। पुलिस को बुधवार सुबह सर्विलांस द्वारा अपहरणकर्ताओं की लोकेशन मिली। इसके बाद कई थानों की पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की घेराबंदी की और नेशनल हाईवे-2 अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गांव के पास अपहरणकर्ताओं को घेर लिया।

पुलिस से खुद को घिरा देख कार सवार अपहरणकर्ताओं ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और फरार होने की कोशिश करने लगे। बदमाशों की दो गोली इंस्पेक्टर बलुआ की जीप पर लगी, जिसमें थाना बलुआ के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह बाल-बाल बच गए। अपहरणकर्ताओं द्वारा फायरिंग किये जाने पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक गोली राजीव नाम के अपहरणकर्ता के पैर में लगी। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश राजीव के साथ उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर अपहृत डॉक्टर को भी रामनगर के पास टेंगरा मोड़ स्थित एक घर से बरामद कर लिया।

चलती ट्रेन में युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या, हत्यारोपी फरार

पुलिस ने यहां से भी दो अन्य अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जो डॉक्टर की निगरानी कर रहे थे। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की कार से वो 40 लाख 50 हजार रुपए भी बरामद कर लिए जो डॉक्टर के परिजनों ने अपहरणकर्ताओं को फिरौती के तौर पर दिए थे।

इस मामले में चंदौली के एसपी अमित कुमार ने बताया कि तकरीबन 36 घंटे पहले बलुआ थाना क्षेत्र से एक होम्योपैथिक डॉक्टर का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी थी। सर्विलांस द्वारा जब पुलिस को अपहरणकर्ताओं की लोकेशन मिली, तो उनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा उनकी घेराबंदी की गई। लेकिन इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और फरार होने की कोशिश करने लगे।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, इसके बाद कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी निशानदेही पर डॉक्टर को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही साथ डॉक्टर के परिजनों द्वारा चुकाई गई फिरौती की रकम को भी बरामद कर लिया गया है।

Tags: chanduli encountercrime newsup news
Previous Post

खुलते ही शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स में 379 अंकों की गिरावट

Next Post

सपा के पूर्व विधायक की बहू पर जानलेवा हमला, युवती बोली- तुम्हारा पति सिर्फ मेरा है..

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
Deadly attack on daughter-in-law of former SP MLA

सपा के पूर्व विधायक की बहू पर जानलेवा हमला, युवती बोली- तुम्हारा पति सिर्फ मेरा है..

यह भी पढ़ें

Raj Thackeray

अगर किसी ने मुंबई पर हाथ डालने की हिम्मत की, तो… मंच से दहाड़े राज ठाकरे

05/07/2025

सीएम योगी को देश के किसानों से माफी पड़ेगी: अजय कुमार लल्लू

28/11/2020

You Tube पर the kashmir files को डालने की बात पर भड़के अनुपम खेर

25/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version