• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध शराब कारोबारियों पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, चार लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
attacked on police team

attacked on police team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 22 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत के बाद प्रदेशभर में पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। शुक्रवार रात को पुलिस की एक टीम अवैध कारोबारियों पर जब एक्शन लेने रायबरेली पहुंची, तो टीम पर अवैध शराब के कारोबारियों ने पथराव किया।

अवैध धंधे में लिप्त कारोबारियों ने पहले पुलिस टीम पर हमला बोला, फिर उनकी गाड़ी तोड़ दी। उस समय पुलिस टीम ने तालाब में कूदकर जान बचाई।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना जगतपुर थाना क्षेत्र के थुलरई गांव की है। स्थानीय थाने की पुलिस को इनपुट मिला कि थुलरई गांव में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात गांव में शराब का कारोबार करने वालों की घेराबंदी करते हुए दबिश दी। पुलिस टीम द्वारा दबिश की खबर लगते ही गैर कानूनी ढंग से शराब का कारोबार करने वालों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

पीएम मोदी के प्रति  ममता के बर्ताव से केंद्र नाराज, मुख्य सचिव को भेजा पत्र

वहां मौजूद पुलिस टीम ने पास में मौजूद तालाब में कूदकर किसी तरह जान बचाई। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव भी किया और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उच्च अधिकारियों को जैसे ही इस वारदात की सूचना मिली तो भारी मात्रा में पुलिस फोर्स गांव पहुंची. पुलिसकर्मियों ने अपने साथियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रायबरेली की जगतपुर पुलिस पर हमले की खबर आस पास के थानों में भी फैल गई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी श्लोक कुमार भी थुलरई गांव पहुंचे और घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर गौर किया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक कई थानों की फोर्स गांव में लगाई गई है।

चार लोगों अबतक गिरफ्तार करके थाने पर लाया गया है, जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का यह भी कहना है कि टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। घटना से जुड़े अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

रेलवे ने देशभर में 20 हजार टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराई : गोयल

रायबरेली के एसपी श्लोक कुमार ने कहा, ‘अवैध शराब की सूचना पर गई पुलिस टीम पर अवैध शराब निर्माण कर रहे कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया। पर्याप्त पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया गया। साथ ही साथ मौके से चार लोगों को, जो कि अवैध शराब का निर्माण कर रहे थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से अवैध शराब बरामद हुई है। अन्य जो लोग इस घटना में शामिल थे उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मुकदमा दर्ज करते हुए इन सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।’

Tags: attacked on police teamcrime newsup news
Previous Post

पीएम मोदी के प्रति  ममता के बर्ताव से केंद्र नाराज, मुख्य सचिव को भेजा पत्र

Next Post

इस राज्य में बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू, पाबंदियों में मिल सकती है छूट

Writer D

Writer D

Related Posts

Swiggy Instamart store sealed.
Business

इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

08/09/2026
Rahul Gandhi
Main Slider

राहुल गांधी चुनेंगे कांग्रेस की नई युवा टीम, खुद ले रहे इंटरव्यू

08/09/2026
Suhel Seth praises the 'Yogi model of governance'
उत्तर प्रदेश

सुहेल सेठ ने की ‘योगी मॉडल ऑफ गवर्नेंस’ की तारीफ, बोले-देश को चाहिए योगी आदित्यनाथ जैसे और नेता

08/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण: डीएम

08/09/2026
Dehradun makes a big leap in Swachh Vayu Survekshan-2026.
Main Slider

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

08/09/2026
Next Post
corona curfew

इस राज्य में बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू, पाबंदियों में मिल सकती है छूट

यह भी पढ़ें

Etawah Lion Safari

इटावा सफारी में तीन शावकों की मौत से हड़कंप

12/07/2023
arrested

42 लाख से अधिक ड्रग्स बरामद, तीन विदेशी तस्कर गिरफ्तार

14/04/2021

दिल्ली दंगा: आरोपी फैजान की जमानत रद्द करने की दिल्ली पुलिस की याचिका खारिज

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version