• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकरू काण्ड: पुलिसकर्मियों को लौटाने होंगे लाखों रुपए, जानें मामला

Writer D by Writer D
13/06/2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Bikru case

Bikru case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के बिकरु (Bikaru Kand) गांव में पांच साल पहले एकसाथ 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (Vikas Dubey) और उसके साथियों ने जिस तरह पुलिसकर्मियों की हत्या की थी, उससे पूरे देश में तहलका मच गया था। इस कांड में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे, जिनको प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इन सभी को गोलियां लगी थीं। खुद मुख्यमंत्री घायल पुलिसकर्मियों को देखने पहुंचे थे। लेकिन अब यही पुलिसवाले अपनी फ़रियाद लेकर भटक रहे हैं। क्योंकि, पुलिस विभाग उनसे इलाज में खर्च हुआ पैसा वापस मांग रहा है। नहीं देने पर सैलरी से काटने की बात कह रहा है।

इस बाबत विभाग ने नोटिस जारी किया है, जिसमें घायल होने के दौरान इलाज के लिए पुलिसकर्मियों को जो साढ़े 6 लाख रुपये दिए गए थे उसे वापस मांगा गया है। और तो और पैसा वापस न करने पर इन पुलिसकर्मियों को वार्निंग दी गई है कि अगर आपने पैसा वापस नहीं किया तो आपकी सैलरी से हर महीने 20 प्रतिशत के हिसाब से पैसा काट लिया जाएगा।

भाग के इस फरमान से पीड़ित पुलिसकर्मी कानपुर पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि, इन सबका ट्रांसफर कानपुर से बाहर जिलों में हो चुका है। लेकिन फिर भी इनको विकास दुबे कांड का साया अभी तक नहीं छोड़ रहा है।

बिकरु कांड (Bikaru Kand) में बिठूर थाने के थानेदार कौशलेंद्र प्रताप सिंह, दारोगा सुधाकर पांडे, दारोगा अजय कश्यप, सिपाही अजय सिंह सेंगर और सिपाही शिव मूरत घायल हो गए थे। इन सबको विकास दुबे गैंग की गोलियां लगी थीं। उनके शरीर में आज भी गोलियों के निशान हैं।

उस समय पुलिस विभाग ने घायल पुलिसकर्मियों को जीवन रक्षक निधि से अलग-अलग साढ़े 6 लाख रुपये इलाज के लिए दिए थे। पुलिसकर्मियों ने कानपुर के रीजेंसी जैसे महंगे हॉस्पिटल में इस पैसे से अपना इलाज कराया था। उस समय पुलिसकर्मियों को यही लगा था कि ये सरकारी मदद है और उन्हें पैसा वापस नहीं लौटाना है। मगर पांच साल बाद उनसे ‘वसूली’ की जा रही है।

बीते बुधवार को पीड़ित पुलिसकर्मी कानपुर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विनोद कुमार सिंह के ऑफिस उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें अपनी व्यथा बताई। जिसपर कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को मदद का भरोसा दिया है।

पीड़ित पुलिसकर्मी ने कहा कि उन्होंने कोई जीवन रक्षक निधि नहीं मांगी थी। पता होता तो वे रुपये लेते ही नहीं, खुद से ही इलाज करा लेते। फिलहाल, मामले में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने सभी को आश्वासन दिया है कि वह उनकी बात उच्च अधिकारी के सामने रखेंगे।

Tags: Bikaru Kandkanpur news
Previous Post

लगभग 900 बीघा भूमि पर जिला प्रशासन ने लहराया अपना परचमः डीएम

Next Post

सीएम धामी से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

यह भी पढ़ें

7 MLAs left AAP party before Delhi elections

AAP में बगावत, 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा; पूर्व नेता ने बनाई नई पार्टी

17/05/2025
ssc

परीक्षा केंद्रों के बदलाव को लेकर आयोग ने जारी किया अहम नोटिस

27/09/2020
Locket Chatterjee

हुगली में बीजेपी प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला, कार के शीशे टूटे

10/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version