• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’, AAP ने किया BJP पर ‘पुष्पा’ वाला पलटवार

Writer D by Writer D
08/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
AAP

AAP Poster

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) से पहले एक बार फिर भाजपा और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच पोस्टर वार छिड़ गया है। इस सियासी जंग में दोनों राजनीतिक दलों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपों के तीखे तीर चलाए जा रहे हैं। भाजपा जहां अपने पोस्टरों में ‘आप’ के घोटालों को उजागर करने में जुटी है। तो वहीं ‘आप’ ने भी ‘पुष्पा’ स्टाइल में भाजपा पर पलटवार कर घेरना शुरू कर दिया है।

भाजपा (BJP)ने शनिवार को एक पोस्टर जारी कर ‘आप’ सरकार के कथित घोटालों का जिक्र किया। इस पोस्टर में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (AAP National Convenor Arvind Kejriwal) के फोटो भी लगाया गया है। इसके कैप्शन में ‘केजरीवाल के घोटालों का मकड़जाल’ के साथ शराब, मोहल्ला क्लीनिक, हवाला, सिक्योरिटी, राशन, पैनिक बटन, शीशमहल, दवाई, दिल्ली जल बोर्ड, क्लासरूम और सीसीटीवी घोटालों को दर्शाया गया है।

वहीं, इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने भी अपने पोस्टरों में दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं एक अन्य पोस्टर में ‘आप’ ने अरविंद केजरीवाल के हाथ झाड़ू दिखाते हुए ‘पुष्पा’ स्टाइल में ‘फिर आ रहा है केजरीवाल’ कहते हुए भाजपा पर पलटवार किया है। इस फोटो के कैप्शन में ‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’, केजरीवाल 4 टर्म कमिंग सून लिखा गया है।

फिर आ रहा है केजरीवाल…💯 pic.twitter.com/S6Jo48rEJz

— AAP (@AamAadmiParty) December 7, 2024

इससे पहले कल दिल्ली भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए ‘अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे’ वाला नारा जारी किया था। भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली के लोग अब बहुत कुछ सह चुके हैं और अब वे गंदे पानी की आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सड़कों, महंगी बिजली और उच्च स्तर के प्रदूषण से राहत पाने के लिए आप को सत्ता से हटाना चाहते हैं।

’अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’, नए नारे के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी मैदान में उतरी

भाजपा के नारे पर केजरीवाल ने कसा तंज इसके बाद भाजपा के नारे पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि विपक्षी पार्टी का ‘बदल के रहेंगे’ नारा दर्शाता है कि वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यों को रोकना चाहती है।

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘उन्होंने आज आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वे सब कुछ बदल देंगे। इसका मतलब है कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी और हजारों रुपये के बिल के साथ लंबी बिजली कटौती होगी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा बंद हो जाएगी, सभी स्कूल बर्बाद हो जाएंगे, मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएंगे और मुफ्त दवाइयां और इलाज भी बंद हो जाएगा।

उन्होंने लोगों से संभलकर मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए कहा, क्योंकि भाजपा ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। गौरतलब है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं। भाजपा दिल्ली में 1998 से सत्ता से बाहर है। वर्ष 2015 से दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने दम पर सत्ता में काबिज है। भाजपा को वर्ष 2015 में 3 और 2020 में महज 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

Tags: aapArvind Kejriwaldelhi assembly electionsdelhi newsPoster war
Previous Post

CLAT परीक्षा की आंसर-की में बदलाव, काउंसलिंग शेड्यूल जारी

Next Post

देवजीत सैकिया संभालेंगे बीसीसीआई सचिव की कमान, अध्यक्ष बिन्नी ने की नियुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Jewelery
Main Slider

मानसून में इन तरीको से रखें आभूषणों का ख्याल

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Next Post
Devjit Saikia

देवजीत सैकिया संभालेंगे बीसीसीआई सचिव की कमान, अध्यक्ष बिन्नी ने की नियुक्ति

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद के सीएम CM of Ahmedabad

अहमदाबाद के सीएम ने अरावली में भूमिगत सीवरेज परियोजना की नींव रखी

29/09/2020
auto sectors

त्योहारी बिक्री से अर्थव्यस्था को मिली रफ्तार

02/12/2020
health services

नवनिर्माण के 9 वर्ष: स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तर प्रदेश बना देश में अग्रणी

24/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version