• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन टुकड़ो के इस्तेमाल से आएगा फेस में निखार

Writer D by Writer D
04/09/2025
in फैशन/शैली
0
Potato Ice Cube

Potato Ice Cube

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आलू (Potato) का उपयोग हम सबसे ज्यादा खाद्य सामग्री में करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि खाने में उपयोग होने वाला आलू सौंदर्य को निखारने में भी कम नहीं। इसका नियमित उपयेाग आपकी त्वचा में एक अलग ही निखार लाता है। गर्मियों के मौसम में त्वचा में जलन, काले धब्बे, कील-मुंहासे, कालापन आदि अनेक समस्याएँ आती हैं। इनका घरेलू इलाज आले से आसानी से हो सकता है।

प्रभावी हैं आलू के आइस क्यूब (Potato Ice Cube)

त्वचा की इन आम समस्याओं के लिए आलू के आइस क्यूब प्रभावी माने जाते हैं। इसके लिए आलू, अनार और नींबू के रस से आइस क्यूब बनाए। आलू को कद्दूकस करके छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आलू और अनार को मिक्सी में पीसें। छान कर नींबू रस मिला लें। अब इसे फ्रीजर में जमाने रख दें। इसके उपयोग के लिए आइस क्यूब (Potato Ice Cube) को सूती रूमाल में रखकर प्रभावित त्वचा पर गोल-गोल घुमाएँ।

बरतें सावधानी

—नींबू से एलर्जी है तो आलू वाले आइस क्यूब का उपयोग न करें।
—इसे रोजाना लगाने से भी परहेज करें।
—आलू के आइस क्यूब को सीधे चेहरे पर न लगाएँ।

नजर आएगी ताजगी

आधे आलू के रस में दो चम्मच दूध मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। आधा घंटे बाद पानी से धोएँ। इसे हफ्ते में दो बार लगाएँ। त्वचा में ताजगी नजर आएगी।

झुर्रियों के लिए

आलू के रस को चेहरे पर लगाने से त्वचा में खिंचाव आता है। इससे चेहरे की झुर्रियाँ दूर होती हैं। कच्चे आलू की फाँकों या रस को रूई में भिगोकर सोने से आधा घंटा पहले आँखों पर लगाएँ। इससे काले धब्बे खत्म हो जाते हैं। आँखों के आसपास सूजन की समस्या है तो इसका नियमित उपयोग करना चाहिए।

आँखों की सुन्दरता

आँखों की सुदंरता के लिए खीरे और आलू के रस को बराबर मात्रा में लें। इसे छान कर रूई की सहायता से लगाएं।

बाल रहेंगे काले

आलू के छिलकों से बालों की रंगत काली रहती है। छिलकों को पानी में उबालकर ठंडा होने दें। इस पानी को शैंपू के बाद बालों को धोने में उपयोग करें।

फेसपैक के तौर पर

आलू और हल्दी के फेसपैक से त्वचा की रंगत में निखार आता है। आधे आलू के रस में थोड़ी सी हल्दी डालकर इस मिश्रण को आधा घंटे तक चेहरे पर लगा कर धो डालें।

बनी रहेगी नमी

आलू को कद्दूकस कर दही में मिलाकर मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में पानी से धो लें। इससे त्वचा पर नमी बनी रहेगी।

त्वचा तैलीय है तो

तैलीय त्वचा के लिए भी आलू का रस कारगर है। इसके रस को मुलतानी मिट्टी और गुलाब जल में मिलाकर मिश्रण बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो धो लें। इससे त्वचा में तैलीयपन कम होगा। मुँहासे भी खत्म होंगे।

Tags: beauty benefits of potato ice cubesBeauty tipsice cubes benefitspotatopotato ice cubesआलू आइस क्यूब की ताजा खबरें हिंदी मेंआलू आइस क्यूब के फायदें हिंदी में
Previous Post

अनंत चतुर्दशी पर बांधे 14 गाठों वाला सूत्र, जानें रक्षासूत्र बांधने की विधि

Next Post

इन चीजों का इस्तेमाल कर सजाएं अपना गार्डन

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Garden Decoration

इन चीजों का इस्तेमाल कर सजाएं अपना गार्डन

यह भी पढ़ें

Arrested

सात साल की मासूम के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

11/09/2022
sara ali khan

सारा अली खान ने कहा- मेरी औकात नहीं मैं आनंद एल राय और रोहित शेट्टी को चुनूंगी

04/12/2020
Truck-Trolley Collision

कार और रोडवेज बस में भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन लोगों सहित 4 की मौत

10/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version