• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गहलोत सरकार के पावरफुल मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप, दिल्ली में दर्ज हुई जीरो FIR

Writer D by Writer D
08/05/2022
in राजस्थान, राष्ट्रीय
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gahlot) के बेहद खास और सूबे के पावरफुल मंत्री महेश जोशी के बेटे पर एक महिला पत्रकार ने रेप (Rape) का आरोप लगाया है। इस मामले में दिल्ली के सदर बाजार थाना में जीरो एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। केस को जयपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। महिला पत्रकार का कहना है कि मंत्री के बेटे ने मारपीट की और जबरन गर्भपात कराया था।

महिला पत्रकार ने अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ मारपीट और ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। महिला पत्रकार का आरोप है कि आरोपी उसके घर भी आ धमकता था और उसके परिजनों को भी जान से मारने की धमकी देता था।

महिला पत्रकार ने राजस्थान सरकार के पावरफुल मंत्री के बेटे पर ये भी आरोप लगाया है कि उसने नशे की हालत में उसके अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ ले रखे थे। आरोप के मुताबिक रोहित अपनी बात मानने से इनकार करने पर महिला पत्रकार को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता था।

दिनदहाड़े बदमाशों ने डॉक्टर को गोलियों से किया छलनी, मौके पर मौत

पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में ये भी आरोप लगाया गया है कि रोहित जोशी उसे और उसके परिवार को धमकी भी देता था। वह ये भी कहता था कि पुलिस उसका कभी कुछ नहीं कर पाएगी। पीड़िता ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के मुताबिक वह रोहित के संपर्क में फेसबुक से आई थी।

बता दें कि इसी साल मार्च में कथित फोन टैपिंग मामले में मंत्री महेश जोशी और अन्य को नोटिस जारी किया गया था। उन्हें 16 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया था। गौरतलब है कि जुलाई 2020 में सचिन पायलट खेमे ने सीएम गहलोत के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद गहलोत सरकार ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए थे।

Tags: crime newsNational newsrajasthan news
Previous Post

प्रदेश में बनेंगे निजी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल पार्क

Next Post

सलमान खान को पुलिस ने लिया हिरासत, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
लेखिका:- श्रीमती आशा मिश्रा
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलॉज में पापा के दीना मामा

25/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
Next Post
salman khan

सलमान खान को पुलिस ने लिया हिरासत, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Murder

जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की हत्या

06/08/2023
Fire

गैस सिलेंडर फटने से लगी झुग्गी में भीषण आग, दो मासूमों की मौत

12/02/2023
National Panchayati Raj Day

National Panchayati Raj Day: महिलाओं की राजनीति में बाधा बनते सरपंचपति

23/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version