• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इंकार, बोले- मुझसे ज्यादा पार्टी को नेतृत्व की जरूरत

Writer D by Writer D
26/04/2022
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Prashant Kishore

Prashant Kishore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के कांग्रेस (Congress) में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग गया है। वह अब कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोर (Prashant Kishor) ने खुद ही कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। सुरजेवाला ने किशोर के प्रयासों और कांग्रेस को दिए गए सुझावों की सराहना की।

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि प्रशांत किशोर के साथ चर्चा और प्रेजेंटेशन दिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने एक इंपावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया है। उन्हें इसका हिस्सा बनने और कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

वहीं, प्रशांत किशोर (prashant kishor) ने भी खुद कांग्रेस में शामिल नहीं होने की पुष्टि की।

किशोर ने ट्वीट कर कहा, “ मैंने इंपावर्ड एक्शन ग्रुप का हिस्सा बनने और कांग्रेस में शामिल होने तथा चुनावों की जिम्मेदारी लेने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा कि कांग्रेस में संरचनात्मक समस्याएं गहरी हैं। कांग्रेस में परिवर्तनकारी सुधारों की जरूरत हैं। मुझसे ज्यादा पार्टी को नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।”

माध्यमिक शिक्षा के निदेशक विनय पांडे निलंबित, पेपर लीक मामले में हुई कार्रवाई

हालांकि, कांग्रेस सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर खुद को कांग्रेस का अघोषित रणनीतिकार और कांग्रेस में दूसरे नंबर पर रहना चाहते थे, किंतु सोनिया ने उन्हें केवल इंपावर्ड एक्शन ग्रुप का हिस्सा बनने और चुनावों की जिम्मेदारी तक ही सीमित रखना उचित समझा। इस कारण किशोर ने कांग्रेस में बड़ी भूमिका न देश पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष वर्ष 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर प्रेजेंटेशन देकर पार्टी को मजबूत करने की सलाह दी थी। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हुईं।

Tags: congresshindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiPrashant kishorTodays News
Previous Post

इस यूनिवर्सिटी में हुआ भीषण ब्लास्ट, पांच की मौत

Next Post

ऑन ड्यूटी दरोगा ने छलकाए जाम, SSP ने किया लाइन हाजिर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post

ऑन ड्यूटी दरोगा ने छलकाए जाम, SSP ने किया लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें

accident

बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, बच्चे समेत पांच की मौत

30/11/2021
Infinix Hot 10 Play

6,000mAh की बैटरी के साथ पाए Infinix Hot 10 प्ले, भारत में आज लान्च

19/04/2021
Karwa Chauth

इस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें मुहूर्त

12/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version