• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज हिंसा: जावेद के घर में मिले अवैध असलहे और विवादित पोस्टर

Writer D by Writer D
13/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
javed pump

javed pump

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शहर में शुक्रवार को हुए पथराव के मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप (Javed Pump) के करेली स्थित मकान को को रविवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जावेद पंप के घर की एक-एक ईंट प्रशासन उठा ले गया। पीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि जावेद (Javed Pump) के जेके आशियाना, करेली स्थित मकान को ध्वस्त करने के लिए जेसीबी मशीन और भारी संख्या में पुलिस बल सुबह साढ़े दस बजे ही करेली थाना पर पहुंच गए और दोपहर करीब एक बजे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

उन्होंने बताया कि जावेद (Javed Pump) का मकान पीडीए से नक्शा पास कराए बगैर बनाया गया था जिसके लिए उसे 10 मई, 2022 को नोटिस जारी किया गया था और उसे अपना पक्ष रखने के लिए 24 मई, 2022 की तिथि आवंटित की गई थी।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि पर जावेद या फिर उनका वकील नहीं आया और ना ही कोई अभिलेख प्रस्तुत किया गया, इसलिए 25 मई को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार को मीडिया को बताया था कि जावेद अहमद को पुलिस हिरासत में लेकर उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। जावेद शुक्रवार को हुए पथराव का मास्टरमाइंड है।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज के करेली और खुल्दाबाद इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए पथराव के मामले में पुलिस ने 70 नामजद अभियुक्तों और 5000 से भी ज्यादा अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ 29 गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर 68 उपद्रवियों को हिरासत में लिया जिसमें चार उपद्रवी नाबालिग पाए गए जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया, वहीं 64 उपद्रवियों को सेंट्रल जेल नैनी भेजने का आदेश दिया गया। जुमे के दिन अटाला में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 24 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अटाला बड़ी मस्जिद का पेश इमाम अहमद अली भी शामिल है। आरोप है कि यह सभी उपद्रव फैलाने की साजिश में शामिल थे।

प्रयागराज हिंसा: मुख्यारोपी के घर पर गरजा बाबा का बुलडोजर

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आठ जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और पार्टी की दिल्ली इकाई से निष्कासित मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल की टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 13 प्राथमिकियां दर्ज करते हुए 316 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रविवार शाम को यहां जारी एक बयान में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, ैराज्य के आठ जिलों से 316 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इस संबंध में नौ जिलों में 13 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

जिलेवार ब्यौरा देते हुए कुमार ने बताया कि प्रयागराज में 92, सहारनपुर में 79, हाथरस में 51, आंबेडकर नगर में 34, मुरादाबाद में 35, फिरोजाबाद में 15, अलीगढ़ में छह और जालौन में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज और सहारनपुर में तीन-तीन प्राथमिकियां तथा फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, आंबेडकरनगर, खीरी और जालौन में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और 316 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

पत्थरबाजों और दंगाईयों की पिटाई से अखिलेश को क्यों होता है दर्द : केशव मौर्य

सहारनपुर में शुक्रवार को हुई हिंसा के दो आरोपियों के मकानों को पुलिस ने शनिवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। सहारनपुर से मिली खबर के अनुसार, पुलिस प्रशासन ने हंगामा करने वाले दो आरोपियों को चिन्हित करके उनकी अवैध सम्पति पर बुलडोजर चलाया। सहारनपुर के नगर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में उपद्रव मचाने वाले दो मुख्य आरोपियों मुजम्मिल निवासी राहत कॉलोनी 62 फुटा रोड और अब्दुल वाकिर निवासी खता खेड़ी के मकानों पर नगर निगम की टीम के साथ मिलकर बुलडोजर चलाया गया और उनके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

Tags: bulldozercrime newsjaved pumpprayargraj newsup news
Previous Post

युवती की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

चारधाम यात्रा पर जा रही बस पलटी, 33 यात्री घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Truck-Trolley Collision

चारधाम यात्रा पर जा रही बस पलटी, 33 यात्री घायल

यह भी पढ़ें

102-year-old Mahdai gets Corona vaccine

102 वर्षीय महदई ने लगवाया कोरोना का टीका, पूरी तरह से है स्वस्थ

29/03/2021
Morpankh

इस हिस्से में रखें मोर पंख, दूर होता है राहु दोष

13/08/2024

मनुष्य ने अपनी अगर इस एक चीज को कर लिया कंट्रोल

20/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version