• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फहीम एटीएम की पत्नी नेहा के घर की कुर्की की तैयारी

Writer D by Writer D
29/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
attachment

attachment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। कुख्यात अपराधी फहीम एटीएम की पत्नी नेहा व उसके सहयोगियों को पकड़ने के लिए पाकबड़ा पुलिस ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है। उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी भी की, मगर उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस नेहा के घर की कुर्की (attachment) की तैयारी भी कर रही है। पुलिस ने नेहा की कुर्की वारंट भी कोर्ट से ले लिए हैं।

बिजनौर जेल में बंद कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां निवासी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम बीती 5 मई को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। 5 मई उसे बिजनौर के दो सिपाही उसे पेशी के लिए मुरादाबाद लाए थे। रास्ते में फहीम ने पुलिसकर्मियों को इस बात के लिए राजी कर लिया कि वह दोनों उसे पत्नी से मिलवाने पाकबड़ा ले जाएंगे। कोर्ट में बिना पेशी कराए ही दोनों सिपाही फहीम को कार में बैठाकर पाकबड़ा के हाशमपुर चौराहे पर स्थित फहीम के बहन नरगिस व बहनोई राशिद के मकान पर ले गए। वहीं पर उसकी पत्नी थी।

फहीम ने दोनों सिपाहियों को मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में बैठा दिया और खुद पत्नी के साथ दूसरे कमरे में चला गया। आरोपित फहीम और उसकी पत्नी वहां से भाग निकले और दोनों सिपाहियों को उसी मकान में बंद कर दिया था। काफी तालाश के बाद जब फहीम एटीएम पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर ने ईनाम की राशि को बढ़ाकर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार ने ईनाम की राशि को बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दी थी। जिसके अगले दिन ही 16 जून को थाना पाकबड़ा पुलिस ने फरार अपराधी फहीम एटीएम को थाना पाकबड़ा क्षेत्र में लोदीपुर राजपूत स्थित सत्या कॉलेज के पास से मुठभेड़ में पकड़कर जेल भेज दिया था। उसकी पत्नी नेहा पुलिस की पकड़ से दूर चल रही है। आरोपी नेहा के बारे में पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली।

इसी आधार पर पुलिस शनिवार को दिल्ली रवाना हो गयी थी। पुलिस आरोपी नेहा के साथ ही फहीम एटीएम के कुछ सहयोगियों को पकड़ने की फिराक में भी है। पुलिस ने नेहा की कुर्की वारंट भी कोर्ट से ले लिए हैं, जल्द ही नेहा के घर की कुर्की होगी।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों समेत 7 की मौत

Next Post

साढ़े तीन वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Asaram Bapu
Main Slider

आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने तुरंत सरेंडर का दिया आदेश

27/05/2026
Next Post
arrested

साढ़े तीन वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

शिक्षकों की समाज के प्रति दोहरी जिम्मेदारी: सीएम शर्मा

23/06/2024
AK Sharma

एके शर्मा ने स्मार्ट बस स्टेशन का किया शुभारंभ, बोले- स्मार्ट मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा

14/11/2022
kareena kapoor

करीना कपूर खान की नई फोटोज आईं सामने

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version