• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
21/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के सभी इंतजाम समय से पूरे किए जाएं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा में किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड से सुरक्षित, संतुष्ट और सुखद अनुभव लेकर लौटे। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आस्था, प्रशासनिक क्षमता और सेवा संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों से “सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़” के लक्ष्य के साथ कार्य करने को कहा।

रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष अब तक चारधाम यात्रा में 45 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि 55 हजार से अधिक श्रद्धालु आदि कैलाश की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा में भी रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं उसी अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक

मुख्यमंत्री ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और एआई आधारित निगरानी प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

धामी ने महिला श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त संख्या में स्वच्छ पिंक टॉयलेट्स स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला पुलिस बल और हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया।

ट्रैफिक और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के लिए आवश्यकता अनुसार अलग-अलग यातायात व्यवस्था बनाई जाए, ताकि आमजन को परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में वीआईपी मूवमेंट के कारण श्रद्धालुओं की यात्रा प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सभी प्रमुख पड़ावों और मेला क्षेत्रों में मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हर की पैड़ी सहित प्रमुख घाटों पर वाटर एंबुलेंस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस और अग्निशमन दल को पूरी तरह अलर्ट रखने को कहा।

स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता पर भी सख्ती

मुख्यमंत्री ने पूरे कांवड़ मार्ग पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थलों और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नो-प्लास्टिक अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और यात्रा समाप्त होने के बाद तत्काल सफाई अभियान चलाने को कहा।

इसके अलावा होटलों, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा सभी प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस और पंजीकरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए।

संतों के संदेशों से होगा अनुशासन का प्रचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, धर्माचार्यों और संत समाज के सहयोग से कांवड़ मेले का संचालन और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने धर्माचार्यों एवं संतों के संदेशों पर आधारित वीडियो तैयार कर कांवड़ यात्रियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा अनुशासित एवं मर्यादित ढंग से संपन्न हो सके।

महाकुंभ-2027 की तैयारियां भी रहेंगी जारी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान महाकुंभ-2027 की तैयारियों में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाकर विकास कार्यों को निर्धारित समय पर आगे बढ़ाया जाए।

बैठक में कैबिनेट मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए।

Tags: cm dhami
Previous Post

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

Next Post

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
Yogi Cabinet Meeting

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

यह भी पढ़ें

स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं और बुक बैंक अनिवार्य : मुख्य सचिव

06/05/2026
सीएम योगी CM Yogi

अयोध्या प्राचीन गौरव के अनुरूप हो प्रतिष्ठित, इसके लिए सरकार कृत संकल्पित : सीएम योगी

26/12/2020
Mukhtar Ansari

सपा नेता ने मुख्तार अंसारी की हमदर्दी में लगाए पोस्टर, मुसलमानों से की ये खास अपील

06/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version