• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गजब बेइज्जती! राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को पत्नी ने सबके सामने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Writer D by Writer D
26/05/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
President Emmanuel Macron's wife slapped him

President Emmanuel Macron's wife slapped him

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों (Emmanuel Macron) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों उन्हें सबके सामने थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही हैं। यह घटना फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस में चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो वियतनाम की राजधानी हनोई का है, जहां इमैनुअल मैक्रों अपनी पत्नी के साथ राजकीय दौरे पर पहुंचे थे। घटना के बाद वीडियो में मैक्रों मुंह छुपाते हुए देखे जा सकते हैं।

यह वीडियो 25 मई 2025 (रविवार) का बताया जा रहा है। जब राष्ट्रपति मैक्रों (Emmanuel Macron) अपनी पत्नी ब्रिगिट के साथ हनोई पहुंचे और विमान का दरवाज़ा खुला, तभी वह अचानक पीछे हटते हैं। इसी दौरान ब्रिगिट मैक्रों उन्हें मुंह पकड़कर पीछे धकेलती नजर आती हैं। इस सब के बीच जब मैक्रों को एहसास होता है कि नीचे मीडिया और कैमरामैन खड़े हैं, तो वह झेंप जाते हैं। हालांकि, उन्होंने तुरंत ही खुद को संभाला, मुस्कुराते हुए मीडिया की ओर हाथ हिलाया और फ्लाइट के भीतर वापस चले गए।

इसके थोड़ी देर बाद दोनों फ्लाइट से नीचे उतरे, लेकिन इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ नहीं थामा। इमैनुअल मैक्रों इस पूरी स्थिति में थोड़े असहज भी दिखाई दिए।

प्रारंभ में एलिसी पैलेस ने इस वीडियो को एआई-जनरेटेड करार देकर फर्जी बताया था। लेकिन बाद में जब वीडियो की पुष्टि हुई तो राष्ट्रपति भवन को आधिकारिक बयान बदलना पड़ा। बाद में मैक्रों के एक करीबी मित्र ने इसे पति-पत्नी के बीच का सामान्य झगड़ा बताया।

🚨 Noway did Brigitte Macron just punch Emmanuel Macron live on camera as they landed in Vietnam.

Two Men representing France fighting upon arrival is not the best look. pic.twitter.com/igl6RLtB9o

— Concerned Citizen (@BGatesIsaPyscho) May 26, 2025

इमैनुअल (Emmanuel Macron) और ब्रिगिट मैक्रों की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही है। उनके बीच उम्र का 24 साल का अंतर है। जब मैक्रों सिर्फ 15 साल के थे, तब उन्हें 39 वर्षीय ब्रिगिट से प्यार हो गया था। ब्रिगिट उस समय पहले से शादीशुदा थीं और उनके तीन बच्चे थे। एक इंटरव्यू में ब्रिगिट ने बताया था कि वह एक कैथोलिक स्कूल में ड्रामा टीचर थीं और इमैनुअल उनके छात्र थे। उस समय वह अपने विवाह के लगभग 20 साल पूरे कर चुकी थीं और उनका एक बच्चा इमैनुअल का क्लासमेट भी था। वहीं से दोनों की मुलाकात और प्रेम की शुरुआत हुई।

जब इमैनुअल के परिवार को इस रिश्ते का पता चला, तो उन्हें लगा कि वह ब्रिगिट की बेटी को डेट कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई जानने के बाद परिवार ने इसका विरोध किया और मैक्रों को पेरिस के बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया। ब्रिगिट ने भी उनसे दूरी बना ली, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दोनों संपर्क में बने रहे और करीब 10 साल तक उनका रिश्ता चला। अंततः ब्रिगिट ने अपने पहले पति से तलाक ले लिया और वर्ष 2006 में दोनों ने शादी कर ली। उस समय इमैनुअल मैक्रों की उम्र 29 साल थी।

Tags: Emmanuel Macron
Previous Post

पहली बार Corona के एक्टिव केस 1000 के पार, दिल्ली में 100 से ज्यादा मरीज

Next Post

मालन सेतु का पुनर्निर्माण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Student opens fire at school near Bangkok
अंतर्राष्ट्रीय

स्कूल में फायरिंग से 6 की मौत, हमलावर ने भी दी जान

07/08/2026
Indian pilgrim drowns in Tehla Pokhari, Janakpurdham.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के जनकपुरधाम में तेहला पोखरी में डूबा भारतीय श्रद्धालु, मौत

05/08/2026
Attack on cargo ship in Oman
अंतर्राष्ट्रीय

पीस टॉक के बीच समंदर में धमाका! ओमान के पास कार्गो जहाज पर हमला

04/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
20 Iraqi fighters killed in US-Saudi military strike.
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी और सऊदी सेना के हमले में मारे गए 20 इराकी लड़ाके

29/07/2026
Next Post
CM Dhami

मालन सेतु का पुनर्निर्माण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Gahna Vashisht

राज कुंद्रा को बोल्ड कॉन्टेंट इंडस्ट्री में लाने वाली शर्लिन चोपड़ा : गहना

28/09/2021
AK Sharma

GIS 2023: प्रथम स्थान पर निवेश पाने वाला क्षेत्र बन कर उभरा नवीन ऊर्जा का क्षेत्र

12/02/2023
Apple Cider Vinegar

सेब का सिरका खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ वज़न घटाने में भी है सहायक

13/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version