• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति कोविद आज करेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, गंगा आरती में होंगे शामिल

Writer D by Writer D
13/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
president ramnath kovid

president ramnath kovid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को पूर्वांचल के जिलों के तीन दिवसीय दौरे पर शाम को काशी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे उनका हेलीकॉप्टर BLW के खेल मैदान में उतरेगा। वहां गेस्ट हाउस में कुछ देर आराम कर उनका काफिला विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगा। दर्शन-पूजन करने के बाद वह दशाश्वमेध घाट पर होने वाले विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखने जाएंगे।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष और आरती आयोजक सुशांत मिश्रा ने बताया कि देश के राष्ट्राध्यक्ष गंगा आरती सपरिवार देखेंगे। भव्य गंगा आरती में 9 अर्चकों के साथ रिद्धि सिद्धि के रूप में 18 कन्याएं भी रहेंगी। घाट को फूल, मालाओं और दीपों से सजाया जाएगा। इससे पहले जापान के PM शिंजो आबे, जर्मन राष्‍ट्रपति फ्रैंक वॉल्‍टर, मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह, PM मोदी, पूर्व PM मनमोहन सिंह, मुकेश अंबानी का परिवार भी आरती देख चूका है।

DM कौशल राज शर्मा ने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती देखने के लिए आने वाले दर्शनार्थियों से अपील की है कि शनिवार को राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शाम 5:30 बजे के बाद घाट पर प्रवेश रोक दिया जाएगा। गंगा आरती के लिए शाम 5:30 के पहले घाट पर प्रवेश किया जा सकता है। BLW में गेस्ट हाउस राष्ट्रपति के रहने के लिए तैयार कर लिया गया है।

अनुशासनहीनता के चलते बसपा के पूर्व विधायक दूसरी बार पार्टी से निष्कासित

रविवार को वाराणसी से सुबह हेलीकॉप्टर से निकल कर मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने जाएंगे। यहां से निकल कर वो दोपहर तक सोनभद्र के बभनी देवा कुंज आश्रम पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

यहां राष्ट्रपति नवनिर्मित बिरसा मुंडा वनवासी छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। यहां वनवासियों को संबोधित करेंगे। शाम को वापस काशी में BLW गेस्ट हाउस में रुकेंगे। अगले दिन 15 मार्च को ताज गंगेज होटल में स्थानीय कार्यक्रम (अखबार के फोरम) में शामिल होंगे और दिल्ली लौट जाएंगे।

Tags: ganga artikashi vishvnath mandirNational newspresident ramnath kovidup newsvaranasi news
Previous Post

अनुशासनहीनता के चलते बसपा के पूर्व विधायक दूसरी बार पार्टी से निष्कासित

Next Post

भाजपा विधायक ने विधानसभा में सैनिटाइजर पीकर किया आत्मदाह का प्रयास

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
BJP MLA attempted suicide

भाजपा विधायक ने विधानसभा में सैनिटाइजर पीकर किया आत्मदाह का प्रयास

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम करने का प्रयास करूंगा : डीजीपी

02/07/2021
Ateeq Ahmed

बाहुबली अतीक अहमद के इनामी बेटे उमर की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

04/07/2022
The difference between the captains of India and New Zealand is just 19-20, no less than anyone

भारत और न्‍यूजीलैंड के कप्तान में बस 19-20 का अंतर, कोई किसी से कम नहीं

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version