• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को ही दी है घर की चाबी : श्रीकांत

Writer D by Writer D
21/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिशन शक्ति के वर्चुअल शुभारंभ अवसर का सीधा लाइव प्रसार शनिवार मथुरा जनपद के पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के किसान भवन हुआ जिसमें शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के ऊर्जामंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को जहां सम्मानित किया वहीं उन्होंने बहनों से राखी भी बंधवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को ही घर की चाबी दी, और महिलाएं ही देश और प्रदेश सरकार का नाम रोशन कर रही है।

महामहिम राज्यपाल उप्र आंनदीबेन पटेल की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि वित्तमंत्री भारत सरकार  निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति 3.0 का शुभारंभ वर्चुअल किया गया। पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, मथुरा में बहनों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को रक्षा सूत्र भी बांधे।

उर्जा मंत्री ने कहा आज मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीतियों से महिलाओं को उनका हक मिल रहा है। नौकरियों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं को मौका मिला है। वे समाज के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही हैं। इस बार के ओलंपिक खेलों में भी नारी शक्ति ने देश का गौरव बढ़ाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, कार्यकर्ताओं में दौड़ी शोक की लहर

07 में से 03 पदक हमारी महिला खिलाड़ियों ने ही जीते हैं और कई स्पर्धाओं में अपना लोहा मनवाया। आज देश और प्रदेश सरकारें उन्हें सम्मानित कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को ही घर की चाबी दी है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास हो या उज्ज्वला योजना का कनेक्शन, कोविड की आपदा में महिलाओं के जनधन खातों में सहयोग राशि भेजी गई।

आज सेना में भी महिलाएं कमीशंड ऑफिसर के रूप में तैनाती पा रही हैं। एनडीए की परीक्षा में भी अब वे प्रतिभागी होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिक स्कूलों के दरवाजे भी हमारी बेटियों के लिए खोले हैं। भाजपा सरकार में पंचायत से पार्लियामेंट तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट विस्तार में 07 नई महिला मंत्री बनाई गई हैं। मोदी सरकार में कुल 11 महिला मंत्री हैं, यह अब तक का सर्वाधिक है।

Tags: mathura newsMission Shakti
Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, कार्यकर्ताओं में दौड़ी शोक की लहर

Next Post

राम के लिये सत्ता का त्याग करने वाले विरले नेता थे कल्याण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
kalyan

राम के लिये सत्ता का त्याग करने वाले विरले नेता थे कल्याण

यह भी पढ़ें

Tarsem Singh Saini

‘कोई मिल गया’ फिल्म के सिंगर का निधन, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

30/04/2022
shivpal yadav

शिवपाल यादव ने जसवंतनगर निर्वाचन क्षेत्र में बनाये चार प्रतिनिधि

16/04/2022
युवक पर जानलेवा हमला attacked a young man with an iron rod

अराजक तत्वों ने लोहे की रॉड से युवक पर किया जानलेवा हमला

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version