• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान के बेटे ने बढ़ाया पिता का मान, 10वीं का स्टेट टॉपर बना प्रिंस

Writer D by Writer D
18/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, शिक्षा
0
Prince

Prince

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड (UP Board) की हाईस्कूल परीक्षा में एक किसान के बेटे ने अव्वल आकर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रौशन किया है बल्कि बेहद सीमित संसाधनों में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिये प्रेरक भी बने हैं। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के शनिवार को घोषित परिणाम में टॉपर रहे प्रिंस पटेल (Prince) का मानना है कि पढ़ाई में यह महत्वपूर्ण नहीं होता है कि कितने घंटे पढ़ाई की, बल्कि गंभीरता से पढ़ाई कर तथ्यों को दिमाग में बिठाना महत्वपूर्ण होता है।

बहुत ही सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रिंस के पिता अजय कुमार, पेशे से किसान हैं और उनकी मां शिवकांति देवी गृहिणी हैं। उनका एक छोटा भाई है जो कक्षा एक का छात्र हैं।

परीक्षा परिणाम आने के बाद से प्रिंस (Prince) के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है और पूरे गांव में जश्न का माहौल है। इसी बीच प्रिंस ने बताया कि अभी लक्ष्य की पहली सीढ़ी उन्होंने पार की है, लेकिन उनका बड़ा लक्ष्य राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में जाने का है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही एनडीए में जाने का सपना देख रहे हैं, जिसे उन्हें पूरा करना है।

CRPF की ट्रेनिंग से वापस लौटा जवान, अपने गुरु को दी 1 रु गुरु दक्षिणा

प्रिंस (Prince) ने बताया कि बिना किसी कोचिंग का सहारा लिये उन्होंने अपनी हाईस्कूल की परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने अपने अनुभव से कहा कि पढ़ाई कभी समय देखकर नहीं करनी चाहिये। जब मन हो तभी पढ़ना चाहिए जिससे पढ़ाई दिमाग में बैठे।

प्रिंस (Prince)  ने बताया कि उनको गणित और विज्ञान दोनों ही विषय बहुत पसंद हैं। दोनों ही विषयों में उन्हें 100 में से 100 अंक हासिल हुए हैं। वहीं प्रिंस के पिता अजय कुमार बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके बेटे की है। उसने परिवार और गांव का नाम रौशन किया है।

Tags: UP board 10th resultUP board result declaredUP board result newsup board result updatesUP Board Topperupmspupresults.nic.inupresults.nic.in 2022
Previous Post

CRPF की ट्रेनिंग से वापस लौटा जवान, अपने गुरु को दी 1 रु गुरु दक्षिणा

Next Post

रक्षा मंत्रालय की भर्तियों में अग्निवीरों को 10% आरक्षण का स्वागत: सीएमयोगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Yogi

रक्षा मंत्रालय की भर्तियों में अग्निवीरों को 10% आरक्षण का स्वागत: सीएमयोगी

यह भी पढ़ें

इन के लिए खतरनाक है एलोवेरा जूस

07/02/2026
Lightning

बिजली गिरने से तीन मरे

22/05/2022
Brij Bhushan Singh

हत्या इंदिरा-राजीव की हो सकती है तो तुम…., बीजेपी सांसद को मिली धमकी

02/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version