Main Sliderक्राइमजम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

आत्मसमर्पण से इनकार करने पर सुरक्षाबलों की गोलीबारी में बंदी की मौत

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में गुरुवार को पुलिस के विशेष अभियान दल के एक जवान से राइफल छीन कर और उसे घायल कर भागे एक बंदी के आत्मसमर्पण से इनकार करने पर सुरक्षाबलों की गोलीबारी में उसकी मौत हो गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद अमीन के तौर पर हुई है, जिसने इस घटना को अंजाम देने के बाद जेनरेटर रूम में खुद को बंद कर लिया था।

RSS के शीर्ष नेताओं की आज बैठक, कोरोना सहित कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो इससे आत्मसर्पण करने के लिए कहा। सुरक्षा बलों द्वारा आत्मसमर्पण करने का मौका दिए जाने के बावजूद उसने गोलीबारी जारी रखी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि घटना में घायल पुलिस जवान अमजीद अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

Related Articles

Back to top button