• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैदी ने निगला साढ़े छह इंच लंबा मोबाइल फोन, डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन के निकाला

Writer D by Writer D
19/01/2022
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Pig Kidney

Pig Kidney Transplant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कैदी की पेट से डॉक्टरों ने बिना किसी ऑपरेशन के साढ़े छह इंच लंबा मोबाइल फोन निकाला है। कैदी ने जेल प्रशासन से स्वयं को बचाने के लिए फोन निगल लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

राजधानी स्थित जीपी पंत अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सिद्धार्थ श्रीवास्तव एवं डॉ मनीष तोमर ने मंगलवार को बताया कि बीते 15 जनवरी को मरीज अस्पताल आया था। जांच पूरी करने के बाद मरीज की एंडोस्कोपी करने का निर्णय लिया गया। एंडोस्कोपी में लगे कैमरे के जरिए यह देखा गया कि फोन पेट में किस स्थान पर है। उसके बाद अलग से पाइप लगाकर फोन को धीरे-धीरे खींचते हुए बाहर निकाल लिया।

डॉक्टर ने बताया कि फोन को पेट से बाहर निकालने के बाद जब नापा गया तो उसकी लंबाई सात इंच से थोड़ा कम थी, जबकि चौड़ाई तीन इंच थी। आगे डॉक्टर ने कहा कि अबतक उनकी टीम ऐसे करीब 10 मामले देख चुकी है। अक्सर जेल में बंद कैदी कभी फोन तो हवाई अड्डे पर नशीले पदार्थ की पोटलियां निगल लेते हैं। उस सामग्रियों को बगैर किसी ऑपरेशन के बाहर निकालने का अनुभव रहा है।

श्वास और आहार नलिका को बचाना चुनौती

डॉक्टरों के अनुसार इस तरह के मामले काफी जटिल होते हैं। थोड़ी भी चूक होने पर मरीज का काफी नुकसान हो सकता है। पेट से जब किसी भारी वस्तु को ऊपर की ओर निकालते हैं तो हमें श्वास और आहार नलिका दोनों को बचाकर चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि 50 ग्राम से कम भार वाली वस्तु में यह सावधानी थोड़ी कम होती है, लेकिन 100 ग्राम तक के भार वाली वस्तु में यह काफी बढ़ जाती है।

भगोड़े विजय माल्या को ब्रिटेन की कोर्ट ने दिया झटका, छोड़ना होगा लंदन का घर

फोन का भार भी करीब 90 से 100 ग्राम के बीच था। श्वास और आहार नलिका दोनों ही काफी मुलायम और संकरी होने के साथ थोड़े स्पर्श से ही इन्हें काफी नुकसान पहुंच सकता है। डॉक्टरों को इन चुनौतियों को स्वीकार किया और करीब एक घंटे की प्रक्रिया के बाद फोन निकालने में सफल हुए।

जुबान को किया सुन्न, फिर मुंह से निकला फोन

डॉक्टरों ने अनुसार, एंडोस्कोपी करने से पहले जुबान और उसके आसपास को सुन्न किया जाता है। इसलिये यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद फोन को पेट से बाहर निकाला गया। डॉक्टरों का कहना है कि तिहाड़ जेल का यह कोई पहला मामला नहीं है। अब तक फोन निगलने के करीब 10 मामले उनके पास आये हैं। वे सभी तिहाड़जेल से ही जुड़े हैं।

Previous Post

चेहरे की झाइयों से पाना चाहते है छुटकारा, तो ऐसे करें जायफल का इस्तेमाल

Next Post

मुलायम सिंह को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं छोटी बहू अपर्णा यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Next Post

मुलायम सिंह को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं छोटी बहू अपर्णा यादव

यह भी पढ़ें

Murder

पुत्र ने की पिता की हत्या

13/06/2023
Noida

नोएडा को ‘डायनामिक सिटी’ बनाने के लिए टास्क फोर्स का गठन करेगी योगी सरकार

10/09/2024

T20 WC: भारत-पाक का महामुकाबला कल, PAK ने टीम का किया ऐलान

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version