• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कारागार में कैदी की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Writer D by Writer D
30/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जालौन
0
Prisoner's death

Prisoner's death

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन उरई जिला कारागार में एक कैदी की संदिग्ध परिस्तिथियो में हुई मौत के बाद बंदी के परिजनों ने कारागार प्रशासन पर मृतक के साथ मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार को जबरदस्त हंगामा किया, दूसरी ओर जेल अधीक्षक ने सीयूजी फोन ही नहीं उठाया।

जेल सूत्रों ने बताया कि अक्षय उर्फ राहुल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अक्षय (27) निवासी कल्याणपुर कानपुर हत्या के मामले में यहां सजा काट रहा था और शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी ,उसे जेल अस्पताल के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

मौसम : एक बार फिर से बदल सकता है मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना

बंदी की मौत के बाद आज जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव को देखने के बाद अक्षय की हत्या का आरोप लगाया और पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए उसका शव रखकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। परिजनों ने कारागार प्रशासन पर अक्षय के साथ मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया और अस्पताल में जमकर बवाल किया।

दूसरी ओर मामले पर पूरी जानकारी के लिए पत्रकारों के बार बार फोन करने के बावजूद जेल अधीक्षक ने सरकारी फोन भी नहीं उठाया। बवाल की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर सतेंद्र कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा ।

अक्षय के शरीर में चोटों के गहरे निशान का हवाला देते हुए परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले उनके बेटे की बुरी तरह से पिटाई की गई, जब उसकी जान निकल गई तो जेल प्रशासन ने उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की कहानी बना दी। मृतक के पिता रामसेवक का कहना है कि उसके बेटे की मौत का जिम्मेदार जेल प्रशासन है।

परिवार की संपन्नता से ईर्ष्या के चलते पड़ोसी दंपत्ति ने ले ली बच्चे की जान

उनके बेटे की मौत कल दोपहर में हो गई थी,लेकिन उनको सूचना शाम को दी गई। उसके साथ जेल में जमकर मारपीट की गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। उन्होंने जेल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने परिजनों के बात कर उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया और पोस्टमार्टम के लिए जारी कराया।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsjalaun jailPrisoners Deathup news
Previous Post

परिवार की संपन्नता से ईर्ष्या के चलते पड़ोसी दंपत्ति ने ले ली बच्चे की जान

Next Post

कोविड अस्पताल में भर्ती के नाम पर डेढ़ करोड की ठगी, CMO ऑफिस के बाबू पर लगा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
Job Scam

कोविड अस्पताल में भर्ती के नाम पर डेढ़ करोड की ठगी, CMO ऑफिस के बाबू पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें

असदुद्दीन ओवैसी

ओवैसी का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस अपनी गलतियों पर ध्यान नहीं देती, ऐसी ही रहा तो पार्टी खत्म हो जाएगी

12/11/2020
Honey processing

मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया

24/03/2023
Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के साथ उमड़ा हजारों महिलाओं का जनसैलाब

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version